CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP Iron Theft Case : BSP में लोहा चोरी को लेकर बैज का सरकार पर हमला, बोले- सीएम हाउस तक जुड़े हैं तार

BSP Iron Theft Case : BSP में लोहा चोरी को लेकर बैज का सरकार पर हमला, बोले- सीएम हाउस तक जुड़े हैं तार

By Newsdesk Admin
07/09/2026
Share
BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : BSP में लोहा चोरी को लेकर बैज का सरकार पर हमला, बोले- सीएम हाउस तक जुड़े हैं तार

सीजी भास्कर, 07 सितम्बर। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से लोहा चोरी के मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्लांट से हजारों करोड़ रुपए का लोहा चोरी हुआ है और इसके तार मुख्यमंत्री आवास तक जुड़े हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ CBI और ED से जांच कराने की मांग की। (BSP Iron Theft Case)

Contents
  • भाजपा विधायक की मांग पर कार्रवाई नहीं होने का सवाल : BSP Iron Theft Case
  • देवेंद्र यादव की चुप्पी पर बोले- उनसे ही पूछिए

बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोयला चोरी से लेकर बस्तर में आयरन चोरी तक के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन-सी चोरी है, जो इस सरकार के दौरान नहीं हो रही है।

भाजपा विधायक की मांग पर कार्रवाई नहीं होने का सवाल : BSP Iron Theft Case

बैज ने कहा कि वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन लगातार BSP में लोहा चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा का अपना विधायक मामले की जांच की मांग कर रहा है और सरकार उसकी बात नहीं सुन रही है, तो कई सवाल खड़े होते हैं।

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सवालों का जवाब देने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े हैं और यह चोरी भाजपा सरकार के संरक्षण में हुई है। बैज ने दोहराया कि मामले की जांच CBI और ED से कराई जानी चाहिए।

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : BSP में लोहा चोरी को लेकर बैज का सरकार पर हमला, बोले- सीएम हाउस तक जुड़े हैं तार

देवेंद्र यादव की चुप्पी पर बोले- उनसे ही पूछिए

BSP भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव हैं। लोहा चोरी के मुद्दे पर उनके सक्रिय नहीं होने को लेकर जब बैज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में देवेंद्र यादव से ही पूछा जाना चाहिए कि वह इस मुद्दे को क्यों नहीं उठा रहे हैं।

वहीं, यह मामला (BSP Iron Theft Case) पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आया था। दुर्ग पुलिस ने अकलोरडीह स्थित एक कबाड़ यार्ड में छापेमारी कर करीब 250 टन लौह स्क्रैप बरामद किया था। इसकी कीमत करीब 3.22 करोड़ रुपए बताई गई थी। जांच के दौरान कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें BSP अधिकारी हिमांशु भूषण मल्लिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन समेत अन्य लोग शामिल थे।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 18 तक पहुंचने की जानकारी सामने आई थी। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप में CISF जवानों पर भी कार्रवाई की गई। अब तक पांच से ज्यादा आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जिनमें कथित मास्टरमाइंड संजय सिंह भी शामिल है।

CG Krishak Unnati Yojana DBT : होली से पहले खेतों में खुशहाली की बारिश, 25 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़, 263 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार
Malaria Outbreak : कांकेर में मलेरिया का कहर, सरकारी छात्रावास के 2 मासूमों की मौत, 11 बच्चे संक्रमित मिले
Maoist Arms Cache: गरियाबंद के पहाड़ी इलाक़े में छिपाया गया हथियारों का जखीरा बरामद, सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी
Interstate Theft Gang : अपनों को ही बनाया निशाना, दो बड़ी चोरी-डकैती का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर, AK-47 सहित कई हथियार बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sub Engineer Suspension
Sub Engineer Suspension : कोरबा में DMF के निर्माण कार्यों में बड़ी अनियमितता, 8 MM की जगह 6 MM सरिया लगाने पर सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश

कोरबा जिले में डीएमएफ (जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास)…

Raigarh Elephant Terror
Raigarh Elephant Terror : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 21 किसानों की धान की फसल रौंदी, बस्ती में घुसकर मकान भी तोड़ा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का…

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : BSP में लोहा चोरी को लेकर बैज का सरकार पर हमला, बोले- सीएम हाउस तक जुड़े हैं तार

BSP Iron Theft Case : मामले में गिरफ्तार…

Congress Campaign
Congress Campaign : जांजगीर-चांपा में महंगाई और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का अभियान

Congress Campaign :संगठन को मजबूत करने के लिए…

Jhiram Kand Political Conspiracy : अनिता शर्मा ने उठाए सवाल, बोलीं- राजनीतिक षड्यंत्र के पीछे के नाम भी सामने आएं

Jhiram Kand Political Conspiracy : निता शर्मा ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?