CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod fertilizer warehouse theft : डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी पुलिस; पिछले साल भी हुई थी खाद की चोरी

Balod fertilizer warehouse theft : डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी पुलिस; पिछले साल भी हुई थी खाद की चोरी

By Newsdesk Admin
31/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 31 मई। मानसून आने से पहले किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच खाद की बढ़ती मांग और संभावित किल्लत के बीच बालोद जिले में खाद चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। चोरों ने सहकारी समिति के गोदाम को निशाना बनाते हुए 68 बोरी डीएपी खाद पार कर दी। (Balod fertilizer warehouse theft)

Contents
  • डॉग स्क्वायड की मदद से तलाश
  • पहले भी हो चुकी है खाद चोरी : Balod fertilizer warehouse theft
  • किसानों में बढ़ी चिंता
  • पुलिस जांच जारी : Balod fertilizer warehouse theft

चिपरा के खाद-बीज गोदाम में वारदात : Balod fertilizer warehouse theft

जानकारी के अनुसार, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुसुमकसा के अंतर्गत ग्राम चिपरा स्थित खाद-बीज गोदाम से अज्ञात चोर 68 बोरी नवरत्ना कंपनी की डीएपी खाद चोरी कर ले गए। घटना का पता चलते ही समिति प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

डॉग स्क्वायड की मदद से तलाश

सूचना मिलने पर डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम की भी सहायता ली जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है।

पहले भी हो चुकी है खाद चोरी : Balod fertilizer warehouse theft

गौरतलब है कि इसी गोदाम में 15 मई 2024 को भी खाद चोरी की बड़ी घटना हुई थी। उस दौरान 35 बोरी डीएपी, 12 बोरी पोटाश, 7 बोरी यूरिया और 8 बोरी सुपरफास्फेट चोरी हुई थी। लेकिन उस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

किसानों में बढ़ी चिंता

मानसून से पहले खाद की मांग बढ़ने के बीच लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो खेती-किसानी प्रभावित हो सकती है।

पुलिस जांच जारी : Balod fertilizer warehouse theft

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। गोदाम के आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

CG waqf बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जे का बड़ा खुलासा, 90% संपत्तियों पर अतिक्रमण का दावा
बच्चों को राहत: भीषण गर्मी के कारण 20 अप्रैल से ही स्कूलों में छुट्टी घोषित,आदेश जारी
Jashpur Road Accident : टमाटर से भरी पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, खेत में बिखरा पूरा टमाटर
Fish Farming Success Story : तालाब बना तरक्की का आधार, मछली पालन से बदली 21 परिवारों की जिंदगी
Reena Kangale LPG Meeting : रीना बाबा साहब कंगाले की बैठक में बड़ा फैसला, कमर्शियल गैस सप्लाई अब तय सीमा में, जरूरी सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : बैज का बड़ा आरोप, BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस तक जुड़े होने का दावा, CBI-ED जांच की मांग

भिलाई स्टील प्लांट (BSP Iron Theft Case) से…

Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री
Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री

मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) को लेकर तारीख…

Arpa Par Separate Municipal Corporation
Arpa Par Separate Municipal Corporation : अरपा पार अलग नगर निगम की मांग पर अनशन, सातवें दिन अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत

मांग को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक…

New Audi Q3 : नई ऑडी Q3 की लॉन्च डेट तय, जानें कीमत, इंजन और फीचर्स
New Audi Q3 : नई ऑडी Q3 की लॉन्च डेट तय, जानें कीमत, इंजन और फीचर्स

नई ऑडी Q3 (New Audi Q3) को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?