CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मिजोरम सरकार ने राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एडवाइजरी जारी

मिजोरम सरकार ने राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एडवाइजरी जारी

By Newsdesk Admin
04/06/2025
Share

सीजी भास्कर 4 जून मिजोरम सरकार ने राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के बाद होने वाली परेशानियों को देखते हुए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. सरकार की ओर केंद्र और राज्य सरकारों के सभी गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों से 13 जून तक मिजोरम की यात्रा स्थगित करने की अपील की गई है.

सरकार ने कहा है कि यह परामर्श केवल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रशासन को आपदा राहत कार्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने के लिए जारी किया गया है.राज्य सरकार के अनुसार, सभी जिलों में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के नेतृत्व में राहत, पुनर्वास और राहत बचाव कार्य जोरों पर हैं. वर्तमान हालात में जिला प्रशासन के पास दौरे पर आए मेहमानों के लिए प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था करने का समय और संसाधन नहीं हैं. इसलिए लोगों से अपील है कि वो 13 जून तक राज्य का दौरा करने से बचें.भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

24 मई से अब तक मिज़ोरम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और मकान ढहने की घटनाओं में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन म्यांमार के शरणार्थी शामिल हैं.राहत व बचाव कार्य में जुटी टीमों की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 मई से 3 जून के बीच मिजोरम में कुल 626 भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि 176 मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए.

भूस्खलन या ज़मीन धंसने के कारण 247 परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े, वहीं बाढ़ के चलते 119 अन्य परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी.राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएंपूर्वी मिजोरम के म्यांमार सीमा से सटे चम्फाई जिले में सबसे अधिक 209 भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, इसके बाद सेरछिप जिले में 136 और खावजोल जिले में 75 घटनाएं दर्ज की गईं.

मकान क्षति के मामले में सेरछिप जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 45 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 185 परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े. दक्षिण मिजोरम के सियाहा जिले में 29 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 23 मकान खाली कराए गए.राज्य में अब तक कुल 280 स्थानों पर चट्टानों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. राज्य लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने कहा है कि सड़क मार्गों को साफ कर यातायात बहाल करने का काम तेजी से किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में बढ़ती ई-रिक्शा और ऑटो की संख्या: रायपुर में परिवहन सचिव की बैठक, ट्रैफिक समाधान पर चर्चा..
Mysterious wildlife Palm Civet spotted : रेस्क्यू से इलाके में मची हलचल
Action taken against Jamieson’s aggressive celebration : बीसीसीआई ने दी चेतावनी और डिमेरिट पॉइंट
Atal Jayanti Chhattisgarh : अटल जयंती पर छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, 115 शहरों में अटल परिसरों का लोकार्पण, पूरे दिन व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री
BSP Iron Theft : फ्लाई ऐश की आड़ में भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की चोरी, 250 टन माल जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस
Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस

महिला के बचत खाते से 14 लाख रुपए…

Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान
Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान (Aniruddhacharya Statement)…

Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या (Antara…

Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड
Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड

सीजी भास्कर, 15 सितंबर : छत्तीसगढ़ के एक…

GPM Wife Murder Case
GPM Wife Murder Case : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का पति, चाकू से गले पर वार कर हत्या; झाड़ियों में फेंका शव

GPM Wife Murder Case : गौरेला थाने में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?