CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jhiram Kand Political Conspiracy : अनिता शर्मा ने उठाए सवाल, बोलीं- राजनीतिक षड्यंत्र के पीछे के नाम भी सामने आएं

Jhiram Kand Political Conspiracy : अनिता शर्मा ने उठाए सवाल, बोलीं- राजनीतिक षड्यंत्र के पीछे के नाम भी सामने आएं

By Newsdesk Admin
07/09/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 सितम्बर। झीरम घाटी हमले के 13 साल बाद आए अदालत के फैसले को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने न्याय नहीं माना है। हमले में उनके पति योगेंद्र शर्मा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की जान गई थी। (Jhiram Kand Political Conspiracy)

Contents
  • सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया इनपुट पर उठाए सवाल : Jhiram Kand Political Conspiracy
  • हमले के बाद परिवार को बताया गया था कि पति घायल हैं
  • नए सिरे से जांच और कानूनी लड़ाई की बात : Jhiram Kand Political Conspiracy

अनिता शर्मा ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो मामले की नए सिरे से जांच कराई जाएगी। उनका कहना है कि जांच सिर्फ हमले में शामिल लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यदि इसके पीछे राजनीतिक षड्यंत्र था तो उसके जिम्मेदार लोगों के नाम भी सामने आने चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया इनपुट पर उठाए सवाल : Jhiram Kand Political Conspiracy

अनिता शर्मा ने झीरम घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बस्तर से कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का काफिला गुजर रहा था, इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा क्यों नहीं थी। उन्होंने खुफिया इनपुट को लेकर भी सवाल किया।

उनके मुताबिक, अगर हमले के खतरे की जानकारी पहले से थी तो उसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया? वहीं अगर कोई खुफिया इनपुट नहीं था तो इतने बड़े राजनीतिक काफिले की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, यह भी जांच का विषय है।

हमले के बाद परिवार को बताया गया था कि पति घायल हैं

झीरम हमले के दिन को याद करते हुए अनिता शर्मा ने बताया कि घटना के बाद परिवार को शुरुआत में बताया गया था कि उनके पति योगेंद्र शर्मा घायल हैं। परिवार ने उन्हें टीवी और खबरों से दूर रखा था। बाद में जब घटना की जानकारी सामने आती गई, तब पता चला कि झीरम घाटी में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर हमला हुआ है।

पति की मौत के बाद ही अनिता शर्मा राजनीति में आईं। उन्होंने बताया कि योगेंद्र शर्मा राजनीति में सक्रिय थे और विधायक बनने का सपना देखते थे। पति को खोने के बाद उनके बच्चों ने उन्हें चुनाव लड़ने और राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया।

नए सिरे से जांच और कानूनी लड़ाई की बात : Jhiram Kand Political Conspiracy

अनिता शर्मा ने कहा कि झीरम मामले में न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। वह आगे पार्टी नेतृत्व के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगी। जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाने और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात भी उन्होंने कही।

25 मई 2013 के झीरम घाटी नरसंहार मामले में जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 13 साल बाद 10 नक्सलियों को दोषी ठहराया है। 11 आरोपियों में से एक की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। दोषियों की सजा पर फैसला 16 सितंबर को सुनाया जाएगा। अनिता शर्मा का कहना है कि आगे की जांच में हमले के पीछे के कथित राजनीतिक षड्यंत्र और उससे जुड़े अनसुलझे सवालों के जवाब भी सामने आने चाहिए।

Chhattisgarh News : दिल्ली की CWC बैठक में छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर मंथन, E20 से बेरोजगारी तक केंद्र पर निशाना
Chhattisgarh liquor scam ED action : 1200 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, ढेबर सिटी और गोवा का होटल अटैच
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक कार्रवाई, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश
साय कैबिनेट के बड़े फैसले : शहीद परिजनों को सभी विभागों में नौकरी, सोलर पैनल पर ₹30 हज़ार सब्सिडी और स्कॉलरशिप
Chhattisgarh school building danger : स्कूल भवन हुआ खतरनाक, गिरती छत की पपड़ी से बाल-बाल बचे मासूम छात्र, जिम्मेदार बेखबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : BSP में लोहा चोरी को लेकर बैज का सरकार पर हमला, बोले- सीएम हाउस तक जुड़े हैं तार

BSP Iron Theft Case : मामले में गिरफ्तार…

Congress Campaign
Congress Campaign : जांजगीर-चांपा में महंगाई और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का अभियान

Congress Campaign :संगठन को मजबूत करने के लिए…

Jhiram Kand Political Conspiracy : अनिता शर्मा ने उठाए सवाल, बोलीं- राजनीतिक षड्यंत्र के पीछे के नाम भी सामने आएं

Jhiram Kand Political Conspiracy : निता शर्मा ने…

Gajpalla Waterfall Accident : गजपल्ला वाटरफाल में डूबा गुढ़ियारी का 17 वर्षीय युवक, चार घंटे बाद मिला शव

सीजी भास्कर, 7 सितंबर। गजपल्ला वाटरफाल हादसा (Gajpalla…

NEET UG Counselling 2026 : नीट यूजी की द्वितीय चरण काउंसिलिंग शुरू, आवेदन कल तक

सीजी भास्कर, 7 सितंबर। नीट यूजी द्वितीय चरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?