CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh school building danger : स्कूल भवन हुआ खतरनाक, गिरती छत की पपड़ी से बाल-बाल बचे मासूम छात्र, जिम्मेदार बेखबर

Chhattisgarh school building danger : स्कूल भवन हुआ खतरनाक, गिरती छत की पपड़ी से बाल-बाल बचे मासूम छात्र, जिम्मेदार बेखबर

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share
Chhattisgarh school building danger
Chhattisgarh school building danger

सीजी भास्कर, 20 जुलाई| Chhattisgarh school building danger : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले कोंडागांव के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मगेदा के भतवा गांव में संचालित प्राथमिक शाला भवन की जर्जर स्थिति अब बच्चों की जान पर बन आई है। शनिवार रात शाला भवन की छत की पपड़ी अचानक गिर गई। गनीमत रही कि यह घटना रात्रि में हुई, वरना यदि स्कूल समय में यह हादसा होता तो 50 बच्चों की जान पर भारी पड़ सकता था। गांव के लोगों में अब भारी आक्रोश है कि बार-बार शिकायतों और ज्ञापनों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी बेखबर बने हुए हैं।

बताया गया है कि वर्ष 2023 में ही शाला भवन की जर्जर स्थिति को लेकर अभिभावकों और ग्रामवासियों ने बीईओ और डीईओ कार्यालय में लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि भवन की छत काफी पुरानी और कमजोर हो चुकी है, किसी भी समय गिर सकती (Chhattisgarh school building danger)है। लेकिन अधिकारियों ने न तो निरीक्षण किया और न ही मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए कोई कदम उठाया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय के साथ ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। गांव के रामकृष्ण नाग ने बताया कि बच्चे जब विद्यालय में होते हैं, तब छत की दरारें और पपड़ियां डर का कारण बनती हैं। अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, इसका मतलब यह नहीं कि प्रशासन को हाथ पर हाथ धरे बैठना चाहिए।

गांव के सरपंच और वार्ड सदस्यों ने एक बार फिर बीईओ और कलेक्टर से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से भवन की मरम्मत करवाई जाए या नया भवन स्वीकृत किया जाए, अन्यथा यदि कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की (Chhattisgarh school building danger)होगी।

छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा को नजरअंदाज करना न सिर्फ शिक्षा के अधिकार का हनन है बल्कि यह प्रशासनिक संवेदनहीनता का भी परिचायक है। जब तक अधिकारी स्थल निरीक्षण कर स्थायी समाधान नहीं करते, तब तक बच्चों को दूसरे सुरक्षित स्थान पर पढ़ाई कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

100 से ज्यादा हत्याओं के आरोपी 8 लाख के इनामी नक्सली दिनेश मोडियम ने किया सरेंडर
Bilaspur-Patna Superfast को लेकर बड़ा अपडेट… अब बिहार के इस शहर तक जाएगी ट्रेन, स्टॉपेज में भी बदलाव
Fishing Ban 2026 : आज से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर जेल और जुर्माने का प्रावधान
SIR Report : रायपुर मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, ग्रामीण सीट पर हर तीसरा नाम बाहर
Surajpur Hospital Negligence: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज में देरी, मंत्री का अचानक दौरा, सिस्टम पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?