CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साय कैबिनेट के बड़े फैसले : शहीद परिजनों को सभी विभागों में नौकरी, सोलर पैनल पर ₹30 हज़ार सब्सिडी और स्कॉलरशिप

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : शहीद परिजनों को सभी विभागों में नौकरी, सोलर पैनल पर ₹30 हज़ार सब्सिडी और स्कॉलरशिप

By Newsdesk Admin
18/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जून। अब शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सभी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी। पहले अनुकंपा नियुक्ति पुलिस विभाग में ही देने की व्यवस्था थी।

रायपुर के सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस में बुधवार को साय कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। इसके साथ ही कई अहम फैसलों पर भी मुहर लगी है।

बेमेतरा के साजा में उद्यानिकी विश्वविद्यालय बनाने 100 एकड़ जमीन निशुल्क दी जाएगी। इसके आलावा डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव, पबिया-पविया और डोमरा समाज के छात्रों को अनुसूचित जनजाति के समतुल्य स्कॉलरशिप और हॉस्टल में एडमिशन की सुविधा मिलेगी।
  • शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को राहत

नक्सली हिंसा में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अब किसी भी विभाग और किसी भी जिले में अनुकम्पा नियुक्ति मिल सकेगी। पहले यह नियुक्ति उसी विभाग/कार्यालय में दी जाती थी, जहां दिवंगत कार्यरत था।

  • अनुसूचित जाति-जनजाति के 5 वंचित जातियों को छात्रवृत्ति का लाभ

डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव, पबिया-पविया और डोमरा समाज के छात्रों को अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति के समतुल्य छात्रवृत्ति, शिष्यवृत्ति और छात्रावास में प्रवेश की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा राज्य मद से दी जाएगी।

  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में राज्य करेगी वित्तीय सहायता

राज्य सरकार एक किलोवॉट प्लांट पर 15 हजार और तीन किलोवाट प्लांट पर 30 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता देगी। साल 2025-26 में 60 हजार और 2026-27 में 70 हजार सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। योजना का क्रियान्वयन सीएसपीडीसीएल करेगा।

  • छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी का गठन

राज्य में वन्यजीव, विशेष रूप से बाघ संरक्षण को लेकर टाइगर फाउंडेशन की स्थापना की जाएगी। सोसाइटी ईको-पर्यटन को भी बढ़ावा देगी और स्थानीय समुदाय को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। यह संस्था स्वयं वित्तपोषित होगी और सरकारी खजाने पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डालेगी।

यह सोसाइटी वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत काम करेगी। मध्य प्रदेश में यह 1996 से संचालित है। इसका मुख्य लक्ष्य छत्तीसगढ़ में लगातार घट रही बाघों की आबादी (फिलहाल लगभग 18-20) को बचाना है।

  • बेमेतरा में उद्यानिकी महाविद्यालय को भूमि आवंटन

बेमेतरा जिले के साजा तहसील के बेलगांव गांव में 100 एकड़ शासकीय भूमि उद्यानिकी विभाग को निशुल्क दी जाएगी। यहां उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

  • JashPure ब्रांड का होगा हस्तांतरण

जशपुर जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की तरफ से तैयार महुआ और हर्बल चाय जैसे उत्पाद अब व्यापक बाजार में पहुंचेंगे। ‘JashPure’ ब्रांड को राज्य शासन या सीएसआईडीसी को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी गई है। इससे आदिवासी महिलाओं को रोजगार और आय में वृद्धि होगी।

  • स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (SMET) का गठन

छत्तीसगढ़ में खनिजों की खोज, सर्वे और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए SMET ट्रस्ट बनाया जाएगा। रॉयल्टी का दो प्रतिशत हिस्सा इस फंड में जमा किया जाएगा। जिससे आधुनिक तकनीक, मानव संसाधन और लॉजिस्टिक सपोर्ट को मजबूती मिलेगी।

Chhattisgarh Tourism : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पर्यटन विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, संस्कृति और प्रकृति की झलक देखने उमड़ी भीड़
Doctor Negligence Newborn : डाक्टर की लापरवाही से नवजात की पांचों अंगुलियां कटीं
Post Matric Scholarship CG : 30 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पंजीयन
Chhattisgarh Paddy MSP Farmers Happiness : अच्छी बारिश और बढ़े समर्थन मूल्य से खिले किसानों के चेहरे, खेतों से खलिहान तक गूंज रही खुशियों की फसल
Bihar Politics: ‘मेरा बाप चारा चोर है…’ BJP ने पोस्टर से दिया करारा जवाब

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?