CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मंगल पांडेय को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, RLD बोला- ‘यह सम्मान का सम्मान होगा’

मंगल पांडेय को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, RLD बोला- ‘यह सम्मान का सम्मान होगा’

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जून। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के पहले शहीद माने जाने वाले मंगल पांडेय को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है।

रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में मंगल पांडेय को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की। मिश्र रविवार को बलिया अमर शहीद सम्मान यात्रा लेकर आए और मंगल पांडेय की जन्म भूमि नगवा पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय को भारत रत्न सम्मान दिया जाना चाहिए। यह भारत रत्न पुरस्कार का सम्मान होगा। मिश्रा ने मंगल पांडेय की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा बलिया में स्थापित करने की मांग करते हुए दलील दी कि उनका कद हिंदुस्तान के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों से कहीं ऊंचा है।

अगर उन्होंने हिन्दुस्तान की आजादी का पहला बिगुल नहीं फूंका होता तो न गांधी, नेहरू, टैगोर होते और न आंबेडकर और लोहिया होते। रालोद नेता बोले- नगवा की दुर्दशा देखकर मन दु:खी हुआ। राष्ट्रीय लोकदल नेता ने शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव की स्थिति पर दु:ख जाहिर करते हुए कहा कि नगवा की दुर्दशा देखकर मन दु:खी हुआ।

स्मारक के नाम पर एक चहारदीवारी है जिसमें लम्बी-लम्बी घास उग आयी है। यह बहुत दु:ख का विषय है कि हिंदुस्तान की आजादी के इस महानायक की जन्म और कर्मभूमि की हालत इतनी खराब है।

PM को भी पत्र लिख रहा हूं- अनुपम मिश्र

उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय परिवार को इसका दु:ख है। ऐसी ही दुर्दशा चंद्रशेखर आजाद के परिवार और स्मारक की भी है। ऐसी ही दुर्दशा राम प्रसाद बिस्मिल की भी है। मैं लौटकर मुख्यमंत्री से बात करूंगा। प्रधानमंत्री को भी इस बात के लिए पत्र लिख रहा हूं। उम्मीद है कि मेरी बात सुनी जाएगी क्योंकि हम सरकार के अंग हैं।

ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी, पहलगाम हमले पर बोले योगी आदित्यनाथ
KKR : जीत के बाद KKR को पॉइंट्स टेबल पर हुआ फायदा, अब भी जिंदा है टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें
Schools start from June 16: किताबें नहीं: निजी स्कूलों ने मांगा शेड्यूल
IMF On Indian Economy: भारत का दबदबा बना रहेगा! IMF ने जताया भरोसा, कहा- ‘दुनिया की सबसे तेज इकोनॉमी…’
‘मैं ही बनूंगा मुख्यमंत्री’, सिद्धारमैया ने किया बड़ा दावा, डीके शिवकुमार बोले – ‘कोई विकल्प नहीं’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Online Attendance
Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

Teacher Online Attendance :शिक्षा विभाग का दावा है…

Nano DAP
Nano DAP : नैनो डीएपी से बदली किसान की खेती, कम लागत में बेहतर फसल ने बढ़ाया भरोसा

एमसीबी जिले के एक किसान ने आधुनिक कृषि…

Fish Farming
Fish Farming : मत्स्य उत्पादन का नया केंद्र बनेगा अमारु, क्लस्टर बनने से मछली पालकों को मिलेगा बड़ा फायदा

Fish Farming को बढ़ावा देने की दिशा में…

OP Choudhary
OP Choudhary : रायगढ़ में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, मंत्री ओपी चौधरी ने किया कबीर कुटीर का लोकार्पण

रायगढ़ में विकास कार्यों को लेकर एक बार…

UBI Recruitment 2026 Union Bank 395 Posts Vacancy
UBI Recruitment 2026 : यूनियन बैंक में 395 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक आवेदन

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, मैनेजर समेत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?