CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य

BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य
BSP Iron Theft Case 

सीजी भास्कर, 06 अगस्त : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में कथित स्क्रैप और लोहा चोरी (BSP Iron Theft Case) के बहुचर्चित मामले में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद अब SAIL कॉर्पोरेट विजिलेंस हरकत में आ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए पत्र के बाद स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के निगमित सतर्कता विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विधायक से विस्तृत साक्ष्य, दस्तावेज और संबंधित अधिकारियों के नाम मांगे हैं।

यह भी पढ़ें : NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन

विधायक रिकेश सेन को SAIL विजिलेंस का आधिकारिक पत्र

SAIL के मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) सत्यव्रत कर ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को पत्र जारी कर आरोपों के समर्थन में उपलब्ध अतिरिक्त दस्तावेज, आधिकारिक रिकॉर्ड, पत्राचार, फोटो, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और कथित रूप से शामिल अधिकारियों व अन्य व्यक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। विभाग का कहना है कि इन साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और प्रभावी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  Millets President Award : श्रीअन्न की खेती से बदल दी पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होगा जिले के किसान का सम्मान

राष्ट्रपति को लिखे पत्र में लगाए थे गंभीर आरोप

विधायक रिकेश सेन ने 20 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि पिछले करीब 40 वर्षों से बीएसपी में कथित सांठगांठ के जरिए शुद्ध इस्पात और स्क्रैप की अवैध निकासी हो रही है। उन्होंने दावा किया था कि इससे संयंत्र को हर महीने करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच ब्लास्ट फर्नेस नंबर-2, ब्लास्ट फर्नेस नंबर-3, ब्लूमिंग एंड बिलेट मिल (BBM), एसएमएस-2 और कोक ओवन की गेंट्री क्रेन नंबर-2 को स्क्रैप के रूप में बेचने से लगभग 5,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें : Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी

जांच में तेजी आने की उम्मीद

हाल ही में बीएसपी से करीब 3.50 करोड़ रुपये के अवैध स्क्रैप की बरामदगी और इस मामले में सीआईएसएफ व बीएसपी के कुछ अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद यह मामला पहले से ही चर्चा में है। अब राष्ट्रपति को भेजी गई शिकायत के बाद SAIL कॉर्पोरेट विजिलेंस द्वारा सीधे साक्ष्य मांगे जाने से माना जा रहा है कि मामले की जांच और तेज हो सकती है। फिलहाल विजिलेंस विभाग आरोपों की पुष्टि के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले दस्तावेजों और साक्ष्यों का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें : Diesel Theft : रात के अंधेरे में ट्रकों से उड़ाते थे डीजल, पुलिस ने खोला संगठित गिरोह का राज

Education Review Meeting : गुजरात मॉडल देखकर लौटे स्कूल शिक्षा मंत्री, कल करेंगे विभागीय कामकाज की समीक्षा
दिल्ली-पंजाब से रायपुर तक फैला ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त, 42 लाख की चिट्टा बरामद…
Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत
भिलाई की बिरयानी दुकान के पास बिजनेसमैन से क्रेन मालिक, ड्राइवर और बाक्सर ने की मारपीट, रूपये लेन देन को लेकर हुआ विवाद
रायपुर एयरपोर्ट में 9 साल से खड़ा है बांग्लादेशी विमान , पार्किंग का किराया 4 करोड़ हो चुका, विमान के बांग्लादेश वापसी की संभावना नहीं, मामले के निस्तारण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फाइल दिल्ली भेजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Recruitment Scam
Teacher Recruitment Scam : नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों लेने का आरोप, चार पीड़ितों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

धमतरी जिले में शिक्षक भर्ती के नाम पर…

CGPSC SI Result
CGPSC SI Result : भर्ती परिणाम में अजीब नामों से उठे सवाल, चयन सूची को लेकर सियासत भी हुई तेज

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती…

BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य
BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में कथित स्क्रैप और…

NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन
NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM Recruitment 2026) के तहत…

Millets President Award
Millets President Award : श्रीअन्न की खेती से बदल दी पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होगा जिले के किसान का सम्मान

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए गर्व की खबर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?