CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Millets President Award : श्रीअन्न की खेती से बदल दी पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होगा जिले के किसान का सम्मान

Millets President Award : श्रीअन्न की खेती से बदल दी पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होगा जिले के किसान का सम्मान

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Millets President Award
Millets President Award

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए गर्व की खबर सामने (Millets President Award) आई है। गांव की खेती को नई दिशा देने वाले एक प्रगतिशील किसान की मेहनत अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने जा रही है। श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने और किसानों को बाजार से जोड़ने की अनोखी पहल ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान समारोहों में शामिल होने का अवसर दिलाया है।

Contents
  • राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान Millets President Award
  • किसानों को बाजार से जोड़ने की बनाई नई राह
  • जिले में बढ़ी श्रीअन्न की खेती Millets President Award
  • कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

इस उपलब्धि की खबर मिलते ही जिले के किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर भी इसे किसानों की मेहनत और नवाचार की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी

Millets President Award

राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान Millets President Award

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम परसाडीह निवासी प्रगतिशील किसान कुलदीप पटेल को श्रीअन्न की खेती, वैज्ञानिक प्रोसेसिंग और किसान से उपभोक्ता तक मॉडल को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें सम्मान प्रदान करेंगी।

किसानों को बाजार से जोड़ने की बनाई नई राह

कुलदीप पटेल ने वर्ष 2018 में फसल बाजार की शुरुआत करते हुए किसानों को खेती के साथ सीधे बाजार से जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने गवई ब्रांड के माध्यम से रागी, कोदो और कुटकी जैसे श्रीअन्न उत्पादों को नई पहचान दिलाई। किसानों से सीधे उपज खरीदकर वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन कर उत्पादों को बाजार तक पहुंचाया, जिससे किसानों को बेहतर कीमत मिलने लगी।

यह भी पढ़ें : Diesel Theft : रात के अंधेरे में ट्रकों से उड़ाते थे डीजल, पुलिस ने खोला संगठित गिरोह का राज

जिले में बढ़ी श्रीअन्न की खेती Millets President Award

उनके प्रयासों का असर यह हुआ कि जिले में श्रीअन्न की खेती का रकबा बढ़ा और किसानों में प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग तथा मार्केटिंग को लेकर जागरूकता भी बढ़ी। उनके मॉडल को कई किसान अपनाने लगे हैं, जिससे कृषि को नई दिशा मिली है।

कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सम्मान की सूचना मिलने के बाद कुलदीप पटेल ने कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से मुलाकात कर राष्ट्रपति भवन से प्राप्त आमंत्रण (Millets President Award) पत्र सौंपा। कलेक्टर ने इसे जिले और प्रदेश के किसानों के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिला प्रशासन, कृषि विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और किसानों ने भी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

खबरें और भी हैं :  Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana : 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के लिए आनलाइन पंजीयन शुरू 

Highway Cattle Accident : हाईवे से हटेंगे आवारा मवेशी, क्रैश बैरियर से गो-आश्रय तक होगा इंतजाम
Dog Attack Horror : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची को नोंचा: सिर की चमड़ी नोची
Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 
Property Tax Deadline Extension: छत्तीसगढ़ में राहत, अब 30 अप्रैल तक बिना पेनाल्टी जमा करें टैक्स
Ministry Controversy : मंत्रालय में घमासान, उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय को हटाने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?