CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 1 हजार का चिल्लर चाहिए? रायगढ़ में चुकाने होंगे 1030 रुपये, चेंबर अध्यक्ष बोले- शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी…

1 हजार का चिल्लर चाहिए? रायगढ़ में चुकाने होंगे 1030 रुपये, चेंबर अध्यक्ष बोले- शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी…

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रुपये से रुपये खरीदे जा रहे हैं और यह रुपये व्यवसायी ही व्यवसायी से ले रहा है। दरअसल, छोटे और मध्यम वर्ग के व्यवसायी जिन्हें हर दिन चिल्हर की आवश्यकता पड़ती है, उन्हें चिल्हर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बड़े व्यापारी मध्यम वर्ग के व्यवसायियों को 1 हजार रुपये का 1 हजार 30 रुपये में चिल्हर दे रहे हैं। चिल्हर की समस्या पिछले साल भर से बनी हुई है।

व्यवसायियों ने बताया कि सब्जी और मध्यम वर्ग के व्यापारी, जिनका गल्ला एक से तीन हजार रुपये का है, उन्हें चिल्लर की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है, लेकिन जब मार्केट में चिल्हर आ जाता है, तो उसे दबा दिया जाता है और उसका नुकसान छोटे व्यवसायियों को पड़ता है।

यही नहीं चिल्हर नहीं होने से दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि 1 हजार रुपये का 1 हजार 30 रुपये लेने वाले कुछ बड़े व्यापारी हैं, जो चिल्हर के नाम पर धंधा कर रहे हैं।

हालांकि चिल्हर लाने वाले इनके नामों का खुलासा तो नहीं किए, लेकिन पिछले लंबे समय से इस तरह का खेल शहर में चलने की बात कही जा रही है।

शादी में पड़ती है जरूरत

यह भी बताया जा रहा है कि जब शादी सीजन आता है, तो चिल्हर की सबसे अधिक समस्या होती है। 10-20 और 50 के नए नोटों की गड्डियां बाजार से गायब हो जाती हैं।

छोटे नए नोटों को दबा दिया जाता है। ताकि शादी के समय उनका इस्तेमाल किया जा सके, लेकिन इस दौरान इसका असर बाजार पर भी पड़ता है।

100 रूपए का चिल्लर नहीं दुकान में

आलू व्यापारी मिथुन अग्रवाल ने बताया कि चिल्लर की बहुत समस्या है। बड़ी मुश्किल से थोड़ा चिल्लर मिल रहा है। ऐसे में दुकान आने वाले ग्राहक भी परेशान हैं। 1 हजार का 1 हजार 30 रुपये में चिल्लर ला रहे हैं।

बैंक में जाने पर भी वहां चिल्लर नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा दीपावली के समय चिल्लर बांटा था, लेकिन एक ही दिन में वह खत्म हो गया। अभी यह स्थिति है कि मेरे दुकान में सौ रुपये का चिल्लर नहीं है।

चिल्लर की आए दिन समस्या

व्यवसायी हर्ष मिश्रा ने बताया कि चिल्लर को लेकर आए दिन समस्या हो रही है। बड़े व्यापारियों को चिल्लर मिल जाता है, छोटे व्यवसायियों को नहीं मिल रहा है।

अब सब्जी व्यवसायी 20 हजार रुपये का चिल्लर कैसे लेंगे, क्योंकि बैंक में 15-20 हजार से नीचे का चिल्लर मिलता नहीं है। कई व्यवसायी अधिक रूपए में चिल्लर ला रहे हैं।

शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई कराएंगे

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स रायगढ़ के अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्केट में चिल्लर बहुत है। अगर चिल्लर को लेकर कहीं कोई समस्या आ रही है तो हमें बताए।

कोई व्यापारी 1 हजार रुपये को 1 हजार 30 रुपये में दे रहा है, तो हमें शिकायत करें, हम उस पर कार्रवाई कराएंगे।

CCI ने Meta पर लगाया 213 करोड़ रुपये का जुर्माना, WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़े मामले को लेकर हुई कार्रवाई
CG ब्रेकिंग: NMDC पर 16 अरब 20 करोड़ का भारी भरकम जुर्माना, बचेली के लौह अयस्क खदानों में गड़बड़ी पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
BJP Mission 2028 Chhattisgarh : हारी हुई 36 सीटों पर भाजपा ने बनाई विशेष रणनीति
Surajpur Land Scam : सरकारी स्कूल की जमीन तक बेचने का आरोप, भड़के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट का किया घेराव
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, घर में मचा कोहराम, पुलिस ने जब्त किया ट्रक, चालक फरार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime
Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए

रायगढ़ के जूटमिल इलाके में शराब के लिए…

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?