CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Bar Association Election : बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की बड़ी जीत, 380 वोटों से बने अध्यक्ष

Bilaspur Bar Association Election : बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की बड़ी जीत, 380 वोटों से बने अध्यक्ष

By Newsdesk Admin
27/07/2026
Share
Bilaspur Bar Association Election
Bilaspur Bar Association Election

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजों का इंतजार आखिरकार खत्म (Bilaspur Bar Association Election) हो गया। जिला न्यायालय परिसर में रविवार को दिनभर चली मतगणना के बाद अधिवक्ताओं ने अपने नए नेतृत्व का चयन कर लिया। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और न्यायालय परिसर जश्न से गूंज उठा।

Contents
  • बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की जीत Bilaspur Bar Association Election
  • अन्य प्रमुख पदों पर कौन-कौन जीते
  • जीत के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न Bilaspur Bar Association Election
  • अनुराग बाजपेयी ने बताई अपनी प्राथमिकताएं

इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा था, क्योंकि अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। कड़ी टक्कर के बीच अनुराग बाजपेयी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 380 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें : फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी का आरोप, 10 राज्यों के निवेशकों ने डोंगरगढ़ थाने का किया घेराव

Bilaspur Bar Association Election

बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की जीत Bilaspur Bar Association Election

शनिवार को हुए मतदान में 2,446 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,819 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इसके अलावा 17 अधिवक्ताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद सुरक्षा की दृष्टि से मतपेटियों को सिविल लाइन थाना में रखा गया था।

रविवार सुबह जिला न्यायालय परिसर में प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। देर शाम तक चली गिनती के बाद अनुराग बाजपेयी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 380 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में चंद्रशेखर बाजपेयी, संदीप कुमार द्विवेदी और टी.आर. निराला भी मैदान में थे।

यह भी पढ़ें : NDA MPs Welcome Dharmendra Pradhan : संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में लगे ‘जिंदाबाद’ के नारे

अन्य प्रमुख पदों पर कौन-कौन जीते

अधिवक्ता संघ के चुनाव में अन्य पदों के लिए भी परिणाम घोषित किए गए। इनमें धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक पांडेय सचिव, शंकर चतुर्वेदानी सह सचिव, मनोज सिंह ठाकुर ग्रंथालय सचिव, श्वेता शास्त्री कोषाध्यक्ष और सचिन दिघ्रस्कर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव निर्वाचित हुए। वहीं कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष पद पर राधा रजक ने जीत दर्ज की। कार्यकारिणी के महिला आरक्षित पद पर हेमलता साहू और प्रतीक्षा सिंह विजयी रहीं।

जीत के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न Bilaspur Bar Association Election

परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाकर और फूल-मालाओं से अनुराग बाजपेयी का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर जीत का जश्न मनाया गया। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें : CJP Abhijeet Dipke Statement : 37 दिनों के आंदोलन के बाद समर्थकों का जताया आभार

अनुराग बाजपेयी ने बताई अपनी प्राथमिकताएं

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग बाजपेयी ने अपनी जीत को अधिवक्ताओं के विश्वास और स्नेह का परिणाम (Bilaspur Bar Association Election) बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता न्यायालय में अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा करना होगी। इसके साथ ही उन्होंने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए व्यापक आंदोलन चलाने तथा जूनियर और महिला अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी संकल्प जताया।

ख़बरें और भी हैं : Raipur Knife Attack : पान खरीदने को लेकर विवाद, धारदार हथियार से हमला

Mann Ki Baat Abujhmad : पीएम मोदी ने दिखाई बदलते बस्तर की तस्वीर
Fake Currency Case : दुर्ग में पति-पत्नी नकली नोट चलाते पकड़े गए, 1.70 लाख की जाली करेंसी जब्त
Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर
Bastar Education Hub Budget: नक्सल गढ़ में पढ़ाई की रौशनी, इंद्रावती बैराज से सिंचाई को नई धार
Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?