सीजी भास्कर, 27 जुलाई। रायपुर में पान खरीदने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुछ युवकों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और गाल पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Raipur Knife Attack)
यह भी पढ़ें : Korba Truck Driver Attack : ट्रक ड्राइवर से लूट की कोशिश, विरोध करने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
पान खरीदने के दौरान शुरू हुआ विवाद : Raipur Knife Attack
पुलिस के अनुसार, खमतराई थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर भनपुरी निवासी पवन शर्मा एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह दर्री तालाब के पास स्थित एक पान ठेले पर पान लेने पहुंचे थे। उसी समय वहां मौजूद कुछ युवक भी सामान खरीद रहे थे।
यह भी पढ़ें :Dhamtari Rice Trader Murder : चावल कारोबारी की बेरहमी से हत्या, दिनदहाड़े वारदात से दहशत

गाली-गलौज के बाद धारदार हथियार से हमला
बताया गया कि पवन शर्मा ने जिस सामान की मांग की थी, उसे पहले ही युवकों ने ले लिया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और विवाद बढ़ने पर उनमें से एक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में पवन शर्मा के सिर और बाएं गाल पर चोट लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
आरोपियों की तलाश में जुटी खमतराई पुलिस : Raipur Knife Attack
पीड़ित ने घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में सोनू मानिकपुरी और पान ठेला संचालक राजेश का नाम पुलिस को बताया है। इलाज के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :Korba youth attacked with sharp weapon : आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
ख़बरें और भी हैं : Raigarh Railway Porter Attack : रेलवेकर्मी पर हमला, ₹10 हजार नहीं देने पर वार


