CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Breaking : आधी रात मामूली बात पर उपजा विवाद ले रहा था सांप्रदायिक रंग, पुलिस की तत्परता से रात भर टलती रही गहमा गहमी, पूर्व CM भूपेश का फंसा काफिला निकाला, आज दोपहर फिर चक्काजाम

Bhilai Breaking : आधी रात मामूली बात पर उपजा विवाद ले रहा था सांप्रदायिक रंग, पुलिस की तत्परता से रात भर टलती रही गहमा गहमी, पूर्व CM भूपेश का फंसा काफिला निकाला, आज दोपहर फिर चक्काजाम

By Newsdesk Admin
24/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 अगस्त। कल आधी रात को भिलाई-3 क्षेत्र में हंगामा मच गया। एक सामान्य सड़क दुर्घटना से दो युवकों के बीच उपजा विवाद मारपीट में बदला और उसके बाद सांप्रदायिकता का रंग चढ़ने की कगार पर पहुंच गया। तभी पुरानी भिलाई की पुलिस ने सूझबूझ दिखाई, दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ने की आशंका के मद्देनजर भिलाई-3 थाना परिसर रात भर छावनी में बदला गया। चक्का जाम के बाद पुलिस ने तीन युवकों व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरी तरफ गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने शनिवार की दोपहर को सिरसा गेट पर चक्काजाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कल रात साढ़े 11 बजे भिलाई-3 में राम मंदिर के पास सामान्य दुर्घटना के चलते एक ट्रक खड़ी हो गई। इससे जाम लगने पर जिम का संचालन करने वाले एकता नगर निवासी युवक पुष्पराज सिंह राजपूत ट्रक ड्राइवर से बात कर रहा था, तभी वहां शकील नामक युवक नशे की हालत में पहुंचा और पुष्पराज से भिड़ गया और हाथापाई की नौबत आ गई। इसके बाद दोनों ने फोन करके अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान शकील के समर्थन में वहां आरिफ और असरफ नाम के युवक पहुंचे और कथित रूप से पुष्पराज सिंह राजपूत से मारपीट किया। इसके साथ ही वहां पर भीड़ ने चक्का जाम भी कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची।

इस दौरान मामले में कहीं सांप्रदायिक रंग न चढ़ जाए, इसलिए मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर रक्षित केन्द्र से पुलिस फोर्स भिलाई-3 थाने पहुंचकर एलर्ट हो गई। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी छावनी हरीश पाटिल, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी भी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को थाने में बिठाकर समझाइश देते हुए माहौल को शांत कराया। वहीं पुष्पराज सिंह राजपूत की शिकायत पर शकील सहित आरिफ और असरफ सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

अपराध दर्ज होने के बाद मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने आज दोपहर को फिर एक बार सिरसा चौक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। पुष्पराज से मारपीट करने वाले तीनों ही आरोपी रात में ही फरार बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि सिरसा चौक पर किए गए चक्का जाम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनका काफिला फंस गए। श्री बघेल दुर्ग में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इसके बाद बघेल अपनी गाड़ी से उतरे और प्रदर्शनकारियों के बीच बात करने पहुंचे लेकिन माहौल गरमाता देख मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पूर्व सीएम बघेल को सुरक्षा प्रदान करते हुए दुर्ग की ओर रवाना किया।

छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
Bastar Pandum Inauguration: बस्तर पंडुम से लौटी उम्मीद, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं—भय-अविश्वास का दौर खत्म, शांति ने ली जगह
​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा
महिला हॉस्टल में छेड़खानी व मारपीट का आरोपी दरोगा नौकरी से बर्खास्त, मामले में कोर्ट ने सुनाई थी सजा
ED Chargesheet : 7000 पन्नों का चालान, चैतन्य बघेल पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

Takhatpur School
Takhatpur School : तखतपुर स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी पानी की बाल्टी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

Transformer Fire
Transformer Fire : बालोद के बिजली सब-स्टेशन में अचानक भड़की आग, 160 एमवीए ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला, उठता रहा धुएं का गुबार

गुरूर थाना क्षेत्र के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132…

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?