सीजी भास्कर, 17 सितंबर। तखतपुर विकासखंड के भरारी स्थित तेलियापुरान शासकीय प्राथमिक शाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल में बच्चों से कराए (Takhatpur School) जा रहे काम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में बच्चे करीब 15 से 20 लीटर पानी से भरी भारी बाल्टी टॉयलेट की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं।
वीडियो में कुछ बच्चे पानी से भरी बाल्टी उठाने की कोशिश करते नजर आते हैं। वजन अधिक होने पर जब वे बाल्टी नहीं उठा पाए तो उसे जमीन पर घसीटते हुए टॉयलेट तक ले जाते दिखाई दिए। हालांकि, बच्चों से नियमित रूप से यह काम कराए जाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बाल्टी नहीं उठी तो घसीटकर ले गए Takhatpur School
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों से पूछता सुनाई दे रहा है कि क्या उनसे रोज इसी तरह पानी की बाल्टी उठवाई जाती है। बच्चों से शिक्षक का नाम पूछे जाने पर लकड़ा नाम सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि संबंधित शिक्षक की भूमिका की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
डीईओ ने दिए संयुक्त जांच के निर्देश
वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक को संयुक्त जांच के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए
डीईओ के मुताबिक फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चों से पानी की बाल्टी उठवाने के लिए कौन जिम्मेदार है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ होगी।
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
बिलासपुर जिले में सरकारी स्कूलों में बच्चों के साथ व्यवहार को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। मस्तूरी विकासखंड के बिटकुली प्राथमिक स्कूल में एक बीमार बच्ची से उल्टी साफ कराने का आरोप लगा था। मामले में प्रधान पाठक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।
यह भी पढ़ें: Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
अब भरारी के स्कूल का वीडियो सामने आने के बाद बच्चों से स्कूल में कराए जाने वाले काम और उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्चों से पानी की बाल्टी किसके निर्देश पर उठवाई गई थी।
खबरें और भी हैं…Shyam Baba Temple : रायपुर में बनने जा रहा दूसरा बड़ा श्याम मंदिर, 20 हजार वर्गफीट में बनेगा भव्य परिसर, दिसंबर में भूमि पूजन


