CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम

Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम

By Newsdesk Admin
26/08/2026
Share
Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम
Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम

सीजी भास्कर, 26 अगस्त : त्योहार से पहले कोरबा में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों (Korba Road Accident) ने दो गांवों में मातम पसार दिया। दोनों दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसों में तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह बताया जा रहा है। मौतों के बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल है।

Contents
  • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर : Korba Road Accident
  • कोरबा के खोडरी मोड़ के पास हुआ हादसा
  • पिता-पुत्र की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
  • जोड़ा पुल के पास दो बाइक की भिड़ंत, दो की मौत : Korba Road Accident
  • दूसरे मृतक की पहचान नहीं हुई

 

यह भी पढ़ें… Korba Road Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर : Korba Road Accident

पहली दुर्घटना में तीन बाइक सवार ग्रामीण हादसे का शिकार हुए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में फूल सिंह (58) और नरसिंह (28) की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल यशवंत सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें… Korba Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया घंटों चक्काजाम

 

कोरबा के खोडरी मोड़ के पास हुआ हादसा

यह घटना कोरबा जिले (Korba Road Accident) में कुसमुंडा से खोडरी गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर गेवरा बस्ती के चांदनी चौक और खोडरी मोड़ के पास हुई। तीनों ग्रामीण गेवरा बस्ती गए थे और बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पल्सर बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवारों को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। फूल सिंह और नरसिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि यशवंत को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र शामिल बताए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें… Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत

Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम
Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम

 

पिता-पुत्र की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अचानक ब्रेक लगाने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में चला गया और बाइक से भिड़ गया।

पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें… Korba Bike Dispute : बाइक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोस्तों की मारपीट में एक घायल

 

जोड़ा पुल के पास दो बाइक की भिड़ंत, दो की मौत : Korba Road Accident

दूसरी दुर्घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र में कनबेरी रोड पर जोड़ा पुल के पास हुई। यहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। दोनों बाइक पर कुल पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में ग्राम खम्हरिया, थाना बलौदा निवासी शिव सिंह भी शामिल था। वह कैटरर्स का काम करता था और मंगलवार को कोरबा से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी बाइक पर सवार था।

 

यह भी पढ़ें… Dhamtari Bike Accident : हेलमेट उतारने के बाद ट्रेलर की चपेट में आई बाइक राइडर युवती की मौत

दूसरे मृतक की पहचान नहीं हुई

दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था, जो कनबेरी की ओर से कोरबा जा रहा था। टक्कर में उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में शामिल अन्य लोगों की स्थिति को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

दोनों सड़क हादसों में तेज रफ्तार को प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसे (Road Accident) में पांच लोगों की मौत के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

लखनऊ में परिवार संग कारोबारी का ‘आत्मघाती कदम’: सुसाइड नोट में खुला राज, साली-साढू पर लगाए गंभीर आरोप!
Delhi Car Blast: मस्जिद के पास तीन घंटे खड़ी रही कार, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा
अमेरिका में बहनोई को भेजा SMS – “हम खुदकुशी कर रहे हैं….❗सपरिवार मंदिर गए, दर्शन किया फिर आज सुबह नाबालिग समेत 4 लोग फ्लैट में मृत पाए गए, मैकेनिकल इंजीनियर की पारिवारिक खुदकुशी की तफ्तीश में जुटी पुलिस
महिला ने क्रूरता की सारी हदें की पार, बहू को बंधक बनाकर तीन दिनों तक पीटता रहा परिवार
Democracy Education : जेन-जी अब ग्राम सभा में सीखेगी लोकतंत्र का असली सबक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन (CJP…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey…

NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज
NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD Specialist…

NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!
NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर : सालभर खेतों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?