CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hit and Run Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

Hit and Run Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

By Newsdesk Admin
17/07/2026
Share
Hit and Run Accident
Hit and Run Accident

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में भीषण सड़क हादसा सामने आया है. इन हादसों में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 गायों की मौत हो गई. यह घटनाएं धमतरी और बलरमापुर जिले से सामने आए हैं. (Hit and Run Accident)

Contents
  • सड़क हादसे में उजड़ा परिवार : Hit and Run Accident
  • कार से टक्कर के बाद युवक के दोनों पैर कटे, मौत
  • यात्री बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर : Hit and Run Accident
  • गिट्टी लदा हाईवा पलटा, चार गायों की मौत

 

यह भी पढ़ें : UP Road Accident : भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों सहित 11 की मौत, ब्रेक फेल ट्रक ने मचाई तबाही

सड़क हादसे में उजड़ा परिवार : Hit and Run Accident

धमतरी जिले के लिए शुक्रवार का दिन हादसों से भरा हुआ है. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव जा रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. भीषण हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम और कुमारी बाई नेताम के रूप में हुई है.

 

यह भी पढ़ें : Jashpur Bus Accident: जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस; 6 की मौत, कई गंभीर घायल

 

जानकारी के मुताबिक, पंडरीपानी-खड़मा गांव के बीच दुर्घटना हुई है. अज्ञात वाहन ने की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े. हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि प्रेमलाल के भाई की मौत हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह दुगली गांव जा रहे थे.

 

यह भी पढ़ें : Hit and Run Case  :  थाने के सामने बुजुर्ग को कुचलकर भागा वाहन, मौके पर दर्दनाक मौत

 

राहगीरों की सूचना पर मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को सूचना दे दिया गया है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है.

Hit and Run Accident
Hit and Run Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

 

कार से टक्कर के बाद युवक के दोनों पैर कटे, मौत

धमतरी जिले के देवपुर में कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. दर्दनाक हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन अन्य युवतियां घायल हुई हैं. यह दुर्घटना नगरी के देवपुर के पास हुआ है.

 

यह भी पढ़ें : Tragic road accident in Korba : दशगात्र में जा रहे दंपती की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

 

जानकारी के अनुसार, राहगिरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं कार को जब्त कर मामले में आग की कार्रवाई की जा रही है.

यात्री बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर : Hit and Run Accident

बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर हल्लाहाल पुल के समीप यात्री बस और ट्रेलर वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं, हालांकि बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थी. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए भेजा.

 

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Accident News : नेशनल हाईवे पर फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों के बेटों को वाहन ने कुचला, मौत

 

गिट्टी लदा हाईवा पलटा, चार गायों की मौत

बलरामपुर जिल के दूसरे सड़क हादसे में तेज रफ्तार गिट्टी लदा हाईवा अनियंत्रित होकर घर में पलट गया. राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर अधौरा स्थित आकाश एग्रो के सामने यह हादसा हुआ है. सड़क किनारे बैठे चार मवेशी गिट्टी के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पास के कच्चे मकान में सो रहे दो लोग भी घायल हो गए. दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

 

ख़बरें और भी हैं : हाईवे पर फिर भीषण हादसा: सड़क पर बैठीं 15 गायों को अज्ञात वाहन ने रौंदा…

NSUI Appointment : 9 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, 4 विधानसभा और 5 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
Land Acquisition Notification : मनेंद्रगढ़ की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की राह पर
बिलासपुर में रेलवे जोन का शुभारंभ : संघर्ष से उद्घाटन तक, आखिरकार पहुंचे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
Industrial Safety Standards : पुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द, क्या इस बार मिलेगा न्याय!
Politics intensifies over women’s reservation : BJP का अभियान, कांग्रेस का पलटवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?