CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP Road Accident : भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों सहित 11 की मौत, ब्रेक फेल ट्रक ने मचाई तबाही

UP Road Accident : भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों सहित 11 की मौत, ब्रेक फेल ट्रक ने मचाई तबाही

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक बेहद दुखद खबर (UP Road Accident) सामने आई है। रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी की ढलान पर भीषण दुर्घटना हो गई है। एक तेज रफ्तार ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से मौके पर मौजूद अन्य वाहन हादसे का शिकार बन गए। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 4 बच्चों सहित कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक घटना पूरे क्षेत्र में शोक का कारण बन गई है। मृतकों में ऐसे 9 लोग शामिल हैं जिनकी झुलसने से जान चली गई। बताया जा रहा है कि एक बोलेरो आग के गोले में तबदील हो गई।

Contents
  • कैसे हुआ हादसा
  • राष्ट्रपति ने जताया शोक
  • प्रधानमंत्री ने जताया दुख
  • सहायता राशि का ऐलान
  • सांसद ने जताया शोक

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 8:30 बजे ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ। मध्य प्रदेश से चना लेकर आ रहा एक ट्रक ढलान पर अचानक ब्रेक फेल होने से काबू से बाहर हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो को जोर से टक्कर मारी और उसे आगे चल रहे गिट्टी वाले ट्रक से भिड़ा दिया। उसी समय पीछे से आ रहा एक और ट्रक भी संतुलन खो बैठा और आगे की कार से टकरा गया। कुछ ही देर में सड़क पर मलबा फैल गया, आग लग गई और चारों तरफ लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। यह पूरा हादसा (UP Road Accident) की भयावह तस्वीर पेश करता है।

राष्ट्रपति ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुर्घटना (UP Road Accident) में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुई इस दुर्घटना (UP Road Accident) में लोगों की जान जाने से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

सहायता राशि का ऐलान

आपको बता दें कि इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

सांसद ने जताया शोक

मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

Big Break: “सबका नंबर आएगा” Mahadev Online Satta : महादेव ऐप के हवाला नेटवर्क का मास्टर माइंड गिरफ्तार, इस राज्य से किया गया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
रक्षक की जगह भक्षक बना टीआई, दांतों से काटकर पीड़िता ने खुद को बचाया, शिकायत मिलते ही SP ने किया Suspend, एएसपी ग्रामीण करेंगे मामले की जांच
Durg Bhilai : डिप्टी डायरेक्टर और सहायक संपरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही, रिटायर्ड कर्मचारी से मांगे थे 10 हजार
ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी, पहलगाम हमले पर बोले योगी आदित्यनाथ
अब छत्तीसगढ़ में सियार का आतंक, आदमखोर के हमले में चार महिलाएं घायल, ग्रामीणों में दहशत, सियार से सतर्क रहने की गई “मुनादी”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई में पैदल जिम जा रही युवती को रौंदता निकल गया अज्ञात वाहन, सर्विस लेन पर दर्दनाक हादसा

18/01/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

अरे DM ही तो हैं, भगवान थोड़ी हैं…’ एक और ऑडियो कांड, CMO के बाद…बातें वायरल

12/08/2025
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

37 deaths in 29 days : रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर, 71 घायल; ब्लैक स्पॉट सुधार जारी

30/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में मौत मामले में भाजपा सरकार Action में, विपक्ष और परिवार के आरोप बाद पुलिस इंस्पेक्टर सहित कई लोगों पर FIR दर्ज

27/10/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?