CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGMSC Drug Quality Controversy : सरकारी अस्पतालों में बांटी जा रही थीं अमानक दवाएं?

CGMSC Drug Quality Controversy : सरकारी अस्पतालों में बांटी जा रही थीं अमानक दवाएं?

By Newsdesk Admin
15/06/2026
Share

 सीजी भास्कर, 15 जून। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही दवाओं की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) द्वारा खरीदी एवं सप्लाई की जा रही कथित अमानक, नकली और निम्न गुणवत्ता वाली दवाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। (CGMSC Drug Quality Controversy)

Contents
  • दवाओं की गुणवत्ता पर उठे सवाल : CGMSC Drug Quality Controversy
  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने भी जताई चिंता
  • जरूरी दवाओं और मेडिकल सामग्री की कमी : CGMSC Drug Quality Controversy
  • स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग
  • कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद : CGMSC Drug Quality Controversy

दवाओं की गुणवत्ता पर उठे सवाल : CGMSC Drug Quality Controversy

पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने कहा कि पिछले कई महीनों से सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन स्वयं समय-समय पर सर्कुलर जारी कर ड्रग टेस्टिंग लैब की रिपोर्ट के आधार पर कई दवाओं को अमानक और निम्न गुणवत्ता वाला बताते हुए वापस मंगाता रहा है।

डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने भी जताई चिंता

कांग्रेस का दावा है कि मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी कई बार दवाओं और इंजेक्शनों के विपरीत प्रभावों को लेकर चिंता जताई थी। बावजूद इसके संबंधित शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

जरूरी दवाओं और मेडिकल सामग्री की कमी : CGMSC Drug Quality Controversy

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने अस्पतालों में आवश्यक दवाओं और मेडिकल सामग्री की कमी का मुद्दा भी उठाया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार कई अस्पतालों में IV Fluids, Normal Saline (NS), DNS और RL जैसी जरूरी सलाइन लंबे समय से उपलब्ध नहीं हैं।

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और सिकल सेल मरीजों को दी जाने वाली फोलिक एसिड की गोलियों की सप्लाई प्रभावित बताई गई है। वहीं सिकल सेल जांच के लिए आवश्यक किट की कमी और ब्लड प्रेशर की दवा एनालाप्रिल की शॉर्ट एक्सपायरी वाली खेप उपलब्ध होने का भी आरोप लगाया गया।

स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों में मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन द्वारा की गई दवा खरीदी और सप्लाई की विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद : CGMSC Drug Quality Controversy

लोकभवन पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में विकास उपाध्याय के साथ प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, पूर्व पार्षद मनोज कंदोई, डॉ. नरेंद्र भुवाल, संदीप तिवारी, वेद प्रकाश कुशवाहा और श्रीनाथ भोगल सहित अन्य नेता शामिल रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची CBI: रायपुर-भिलाई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी…
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम
छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ का सोना जब्त, कमीशनखोरी में फंसे TI समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित
Bilaspur Chain Snatching Gang Busted : किराए का मकान लेकर करते थे रेकी, चेन लूटने वाले 6 बदमाश पकड़े गए
Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत
Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत

विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti) के अवसर पर रायपुर…

Pathalgaon Kunkuri Highway : PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ को तोहफा, 125 करोड़ में बनेगी 64 किमी सड़क
Pathalgaon Kunkuri Highway : PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ को तोहफा, 125 करोड़ में बनेगी 64 किमी सड़क

लंबे समय से अटके इस राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण…

Mule Bank Accounts
Mule Bank Accounts : दुर्ग में साइबर ठगी और सट्टे के नेटवर्क पर शिकंजा, 257 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। साइबर ठगी और ऑनलाइन…

5 Kg Baby Girl : 5 किलो की बच्ची का सामान्य प्रसव, पिता ने रखा तृषा नाम
5 Kg Baby Girl : 5 किलो की बच्ची का सामान्य प्रसव, पिता ने रखा तृषा नाम

मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। 5 किलो…

Blood Donation Camp
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया रक्तदान, कलेक्टर-मितानिनों ने भी बढ़ाया हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?