CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Excise officer robbed in Raipur : घर लौटते समय बदमाशों ने छीनी सोने की चेन और अंगूठियां

Excise officer robbed in Raipur : घर लौटते समय बदमाशों ने छीनी सोने की चेन और अंगूठियां

By Newsdesk Admin
04/05/2026
Share

Contents
  • क्या है पूरा मामला? : Excise officer robbed in Raipur
  • खेत में लूट की वारदात
  • पुलिस जांच जारी

रायपुर: राजधानी रायपुर में लूट की एक वारदात सामने आई है। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री बस स्टॉप के पास देर रात दो अज्ञात युवकों ने आबकारी विभाग के कर्मचारी को धमकाकर खेत में ले जाकर सोने के जेवर लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Excise officer robbed in Raipur)

क्या है पूरा मामला? : Excise officer robbed in Raipur

अभनपुर पुलिस के अनुसार, पीड़ित आकाश कुमार तिवारी (38) गरियाबंद में आबकारी विभाग में लिपिक हैं। 2 मई की रात वह ड्यूटी के बाद अपने एक मित्र के घर राजिम गए थे। वहां से रात करीब 11:30 बजे रायपुर लौटते समय वे केंद्री बस स्टॉप पर कुछ देर के लिए यात्री प्रतीक्षालय में रुके।

इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे अभनपुर की ओर से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पहले उन्होंने माचिस मांगी और फिर गांजा रखने का आरोप लगाकर पीड़ित की जबरन तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर आरोपी उसे पास के खेत में ले गए।

खेत में लूट की वारदात

खेत में आरोपियों ने पीड़ित को जमीन पर गिराकर जान से मारने की धमकी दी और उसके हाथ की दो सोने की अंगूठियां व गले की चेन लूट ली। लूटे गए जेवरों की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना के समय अकेले होने के कारण पीड़ित विरोध नहीं कर सका।

पुलिस जांच जारी

वारदात के बाद पीड़ित अगले दिन 3 मई को अभनपुर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध बाइक सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Custom Officer Attack: कोलकाता में 4 साल की बच्ची के सामने पिता को पीटा गया, 50 लोगों ने घर पर बोला हमला
नसबंदी फेल, बच्ची का जन्म: डॉक्टरों की ‘बड़ी चूक’ पर यूपी सरकार देगी 2 लाख का मुआवजा और हर महीने 5000 रुपये!
छत्‍तीसगढ़ के 4 लाख 11 हजार से ज्‍यादा राशन कार्डधारियों को अब नहीं मिलेगा चावल, वेरीफिकेशन के लिए 5 बार बढ़ाई तारीख मगर अब नहीं
‘मोदी जी देश की संपत्तियां बेचकर खुद चले जाएंगे’- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
बिलासपुर में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत:भाई ICU में भर्ती, घर के काम में व्यस्त थी मां; खेलते-खेलते तालाब में गिरे भाई-बहन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?