CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Public Event Permission Rules : नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल लगाने के लिए अब अनिवार्य होगी अनुमति

Public Event Permission Rules : नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल लगाने के लिए अब अनिवार्य होगी अनुमति

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share
Public Event Permission Rules
Public Event Permission Rules

सीजी भास्कर, 28 अगस्त : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल या अस्थायी संरचना बनाने से पहले अनिवार्य रूप से अनुमति लेना होगी। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में आयोजन की तिथि से कम से कम सात दिन पूर्व नगरीय निकाय को आवेदन करना होगा।

जारी निर्देशों के अनुसार, (Public Event Permission Rules) के तहत अधिकतम 500 व्यक्तियों के ठहराव और 5000 वर्ग फीट क्षेत्रफल तक के पंडाल, अस्थायी संरचना, धरना, जुलूस, सभा और रैली के लिए अनुमति लेना आवश्यक है। पंडाल को स्थिर, सुरक्षित और यथासंभव अग्निरोधी सामग्री से बनाया जाना अनिवार्य होगा। मुख्य सड़क या चौराहे पर पंडाल लगाने की अनुमति सामान्यतः नहीं दी जाएगी और यदि विशेष स्थिति में अनुमति दी जाती है तो वैकल्पिक मार्ग का चिन्हांकन आवश्यक होगा।

आयोजन समिति पर यह जिम्मेदारी होगी कि आयोजन के बाद तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित करें और नगरीय निकाय के परामर्श से अस्थायी शौचालय, जलापूर्ति तथा अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था करें। किसी भी पंडाल को विद्युत तारों के नीचे स्थापित नहीं किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद भी सक्षम अधिकारी कारण बताकर उसे निरस्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त, विशेष आयोजनों के लिए पृथक स्वीकृति अनिवार्य होगी।

500 से अधिक व्यक्तियों के लिए आयोजित पंडालों में आपातकालीन निकास मार्ग और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। महामारी या अन्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। प्रत्येक पंडाल में आपातकालीन निकास के संकेतक, पुलिस व अग्निशमन सेवाओं के संपर्क सूत्र, चिकित्सकीय सहायता से संबंधित जानकारी स्थानीय भाषा में प्रदर्शित करनी होगी। साथ ही, विद्युत आपूर्ति का बैकअप, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित स्वयंसेवक और पार्किंग की व्यवस्था भी अनिवार्य होगी।

राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक अथवा निजी आयोजनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सम्पन्न करना होगा। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के सहयोग से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। (Public Event Permission Rules) के अंतर्गत यह भी निर्देशित किया गया है कि किसी भी आयोजन में राष्ट्र विरोधी, सांप्रदायिक सौहार्द को आहत करने वाली या कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियां बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

Bastar Education Department : कर्तव्य में लापरवाही भारी पड़ी, बस्तर में पांच शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने की कड़ी कार्रवाई
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आज निकलेगी शोभायात्रा
Chhattisgarh Tender Dispute : कम बोली फिर भी बाहर! टेंडर प्रक्रिया पर हाई कोर्ट सख्त, CGMSC को भरना होगा जुर्माना
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Major success in Operation Aghaat: 300 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.86 करोड़ की जब्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drowning Incident
Drowning Incident : तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां नहीं लौटीं घर, डूबने से मौत

गुरुवार दोपहर तालाब की ओर गईं तीन मासूम…

Raipur Property Expo 2026  : घर खरीदने का शानदार मौका! बुकिंग पर रजिस्ट्री-स्टाम्प ड्यूटी में 50% छूट 
Raipur Property Expo 2026  : घर खरीदने का शानदार मौका! बुकिंग पर रजिस्ट्री-स्टाम्प ड्यूटी में 50% छूट 

घर, प्लॉट, फ्लैट या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने वालों…

Ambikapur Contract Killing Case
Ambikapur Contract Killing Case : तलाक के विवाद में दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई ससुर की हत्या

Ambikapur Contract Killing Case : मृतक की बेटी…

Bilaspur Bilha Mazda Accident
Bilaspur Bilha Mazda Accident : माजदा की टक्कर से 2 सगे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर

Bilaspur Bilha Mazda Accident : मामले की शिकायत…

PF Pension : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
PF Pension : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

पीएफ पेंशन (PF Pension) को लेकर सरकार ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?