सीजी भास्कर, 18 सितम्बर। बिलासपुर के बिल्हा में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। (Bilaspur Bilha Mazda Accident)
यह भी पढ़ें : Kawardha Road Accident : तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, महिला की मौत; पिता गंभीर घायल
सड़क किनारे खड़े दो सगे भाइयों की मौके पर मौत : Bilaspur Bilha Mazda Accident
बताया जा रहा है कि तीनों भाई अपनी गर्भवती रिश्तेदार का हालचाल जानने गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सेवार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे माजदा वाहन ने तीनों को चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें : Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

हादसे के बाद माजदा छोड़कर चालक हुआ फरार
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक माजदा के अगले पहिए में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद वाहन बिजली के खंभे से टकराकर रुक गया। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : Road Accident : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत
डायल-112 ने घायलों को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया : Bilaspur Bilha Mazda Accident
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को बिल्हा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बरातु दास और प्रीतम दास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे भाई चंदू दास का इलाज जारी है।
हादसे में दोनों मृतकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जबकि चंदू दास के कंधे और चेहरे पर चोट लगी है।
यह भी पढ़ें : Pendra Road Accident : दो सड़क हादसे, एक की मौत; तीन लोग गंभीर रूप से घायल
फरार चालक की तलाश में जुटी बिल्हा पुलिस
मामले की शिकायत मृतक के बेटे ने बिल्हा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने माजदा वाहन जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ख़बरें और भी हैं : Shashikant AIIMS Raipur : हादसे के बाद 10 साल से जूझ रहे शशिकांत को CM साय की मदद, एम्स में भर्ती, 4 लाख की सहायता मंजूर


