सीजी भास्कर, 20 अगस्त। कवर्धा, कुंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार महिला की मौत हो गई। हादसा मुंगेली-पंडरिया मार्ग पर डोमसरा गांव के पास बिजली ऑफिस के सामने हुआ। मृतका की पहचान 35 वर्षीय फुलेश्वरी निर्मलकर के रूप में हुई है। उनके साथ मौजूद पिता भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। (Kawardha Road Accident)
जानकारी के अनुसार, फुलेश्वरी अपने पिता के साथ खेत में काम करने के बाद मोपेड से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फुलेश्वरी सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कुंडा पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत..

कार छोड़कर फरार हुआ चालक : Kawardha Road Accident
हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।
घटना के बाद डोमसरा गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Girl Driver Hit And Run : तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत तीन घायल, युवती फरार
ख़बरें और भी हैं :Raipur drink and drive accident: तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक आरक्षक को रौंदा, दो आरोपी गिरफ्तार




