CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दीपावली पर धमाके से दहल उठा मोहल्ला, मची अफरा तफरी, पति-पत्नी की मौत, कई घायल भेजे गए अस्पताल

दीपावली पर धमाके से दहल उठा मोहल्ला, मची अफरा तफरी, पति-पत्नी की मौत, कई घायल भेजे गए अस्पताल

By Newsdesk Admin
31/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर।‌ दिवाली के मौके पर एक मकान में तेज धमाका होने से पूरा मोहल्ला दहल उठा। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के सीसामऊ थाना अंतर्गत गणेश पार्क एरिया की है। घटना की जांच के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। बताया जा रहा है कि यहां एक घर के पास अचानक सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर हैं। विस्फोट इतना जोरदार था कि बॉडी के चिथड़े उड़कर दीवार से चिपक गए। मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बगल के 6 मकानों में दरारें आ गईं।​ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल भेजा गया है।

आपको बता दें कि विस्फोट इतना जोरदार था कि बॉडी के चीथड़े उड़कर दीवार से चिपक गए। मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बगल के 6 मकानों में दरारें आ गईं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। धमाका इतना तेज था कि लाश का एक हाथ करीब 10 फीट की दूरी पर पड़ा मिला। लोगों ने बताया कि सुरेंद्र त्यौहार पर सिलेंडर लेकर आए थे, तभी धमाका हुआ यह हादसा सीसामऊ इलाके में सुबह करीब 12:30 बजे हुआ। गांधी नगर स्थित मनेज्ञ पार्क के पीछे 40 साल के सुरेंद्र और उनकी पत्नी नवीता अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे आयुष गौड़ और बेटी सलोनी ने बताया कि हम लोग दिवाली की सजावट करने के लिए ऊपर छत पर थे। अचानक मां की आवाज सुनाई दी कि पापा सिलेंडर लेकर आए हैं, नीचे आकर उन्हें पैसे दे दो। हम लोग इसके बाद नीचे आ ही रहे थे कि जोरदार धमाका हुआ। पूरा इलाका कांप गया। कुछ समझ नहीं आया। नीचे आकर देखा तो सब तरफ खून ही खून था। हमारी मां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। पापा घर की दरवाजे पर गिर पड़े़ थे। वह भी बहुत ज्यादा खून से लथपथ थे। आस-पास के लोग मां को लेकर अस्पताल गए। मगर हमें बताया गया है कि उनकी मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि सुरेंद्र दिवाली पर सिलेंडर लेकर घर पहुंचे थे। उनके पास लूना बाइक थी। सिलेंडर उसी पर रखा हुआ था। धमाका के बाद लूना बाइक पूरी तरह से जल गई है। फोरेंसिक टीम ने वहां से सबूत जुटाए हैं। आस-पास खड़ी स्कूटी, बाइक और कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। कुछ गाड़ियों में दिवाली के पटाखे रखे हुए थे। उन्हें हादसे के बाद जल्दी-जल्दी हटाया गया। यह स्पष्ट हो गया है कि हादसा सिलेंडर में धमाका की वजह से हुआ है।

Tankram Verma : मंत्री के दौरे से पहले नगरी में बढ़ी हलचल, युवा कांग्रेस नेताओं को थाने में रोकने का आरोप
CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या
Kedar Jadhav: पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव करेंगे सियासी पारी का आगाज, इस पार्टी में होंगे शामिल
विकास की धीमी रफ्तार पर फिर खफा हुए अनिल विज, आज 17 विभागों के अफसरों को करेंगे तलब
IPL BREAKING : रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली जीत कर खोला खाता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?