CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Road Accident : तीन माह के मासूम के साथ दंपती की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार बनी मौत का कारण

Ambikapur Road Accident : तीन माह के मासूम के साथ दंपती की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार बनी मौत का कारण

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share
Ambikapur Road Accident
Ambikapur Road Accident

सीजी भास्कर, 02 मई : अंबिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे (Ambikapur Road Accident) में बाइक सवार दंपती और उनके तीन माह के मासूम बेटे की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दंपती अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने अंबिकापुर जा रहे थे। बिशुनपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान सीतापुर के पेटला निवासी सुनील लकड़ा (35), उनकी पत्नी अस्मतिया (28) और उनके तीन माह के बेटे के रूप में हुई है। बताया गया कि मासूम को निमोनिया हो गया था, जिसकी वजह से दंपती इलाज के लिए अंबिकापुर जा रहे थे। हादसे के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर डॉ. संतोष टोप्पो के घर के अहाते में जा घुसी।

कार में सवार उद्यानिकी कॉलेज आमाटोली की तीन छात्राएं – अंजली तिर्की (20), सुशीला खिंचा (20) और खुशबू पोर्ते (20) को भी चोटें आई हैं। तीनों छात्राएं भटको की रहने वाली हैं और परीक्षा देने कॉलेज जा रही थीं। दुर्घटना के समय कार चला रहा युवक संतोष पैकरा (आमाटोली निवासी) शराब के नशे में था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्राओं ने उसे कार रोकने के लिए कहा भी था, लेकिन उसने बात नहीं मानी और तेज रफ्तार से वाहन चलाता रहा।

दुर्घटना (Ambikapur Road Accident) की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद तीनों मृतक अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। कार के एयरबैग खुल जाने से चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जबकि छात्राओं को सिर और छाती में चोटें आई हैं।

स्वजनों के मुताबिक मृत दंपती के दो और बच्चे – इंदु (8 वर्ष) और चंदू (6 वर्ष) हैं, जिन्हें घर पर ही छोड़कर वे इलाज के लिए निकले थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और सीतापुर अस्पताल में परिजनों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। यह हादसा (Ambikapur Road Accident) न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ गया, बल्कि एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने की लापरवाही का भयावह परिणाम सामने लाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसों से थर्राया कोरबा, 24 घंटे में 3 की मौत, 4 घायल
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, गाड़ी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पटवारी, चौधरी ने कहा सुरक्षा से खिलवाड़
BIG Breaking : इस केंद्रीय मंत्री के वाहन का कट गया ई-चालान, जानिए क्या है मामला
रात में चुपके से आया, युवती के सिर पर कट्टा सटा कर मारी गोली, फिर तालाब किनारे…..
हास्पिटल सेक्टर भिलाई के युवक और चरोदा की युवती का सुपेला रेल लाईन पर मिला शव, मामला प्रेम प्रसंग का, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ram Mandir Trust CEO Selection
Ram Mandir Trust CEO Selection : CEO पद की दौड़ में 18 उम्मीदवार, 11-12 अगस्त को होगा अंतिम इंटरव्यू

Ram Mandir Trust CEO Selection : मंदिर की…

Chhattisgarh Chamber of Commerce
Chhattisgarh Chamber of Commerce : बिलासपुर में पहली बार उद्योग-व्यापार की समस्याओं और समाधान पर मंथन

Chhattisgarh Chamber of Commerce : चेंबर से जुड़े…

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?