CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CSVTU UTD Admission 2026 : अंतिम चरण शुरू, दस्तावेज सत्यापन के लिए कैंपस में उपस्थित होना अनिवार्य

CSVTU UTD Admission 2026 : अंतिम चरण शुरू, दस्तावेज सत्यापन के लिए कैंपस में उपस्थित होना अनिवार्य

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
CSVTU UTD Admission
CSVTU UTD Admission

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) में सीजी डीटीई काउंसिलिंग के माध्यम से सीट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम चरण शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन सीट आवंटन से प्रवेश पूर्ण नहीं माना जाएगा। (CSVTU UTD Admission 2026)

Contents
  • एडमिशन सेल में उपस्थित होना आवश्यक : CSVTU UTD Admission 2026
  • निजी हॉस्टलों की सूची उपलब्ध

CSVTU UTD Admission

प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को स्वयं विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इसके लिए उन्हें विश्वेश्वरैया भवन स्थित यूटीडी-1 के बेसमेंट में संचालित एडमिशन सेल में रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए अवकाश के दिनों में भी एडमिशन सेल खुला रहेगा।

एडमिशन सेल में उपस्थित होना आवश्यक : CSVTU UTD Admission 2026

विश्वविद्यालय की ओर से पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर प्रवेश संबंधी संदेश भेजे जा रहे हैं। विद्यार्थियों को संदेश में दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद फॉर्म की प्रिंट कॉपी और निर्धारित मूल दस्तावेजों के साथ एडमिशन सेल में उपस्थित होना आवश्यक होगा।

विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट नहीं करने, मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराने या दस्तावेजी प्रक्रिया अधूरी रहने की स्थिति में आवंटित सीट निरस्त की जा सकती है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है।

निजी हॉस्टलों की सूची उपलब्ध

बाहरी विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय परिसर में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं है, हालांकि निजी हॉस्टलों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए विद्यार्थी एडमिशन सेल के हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने बी.टेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस) पाठ्यक्रम की फीस भी जारी की है। प्रथम सेमेस्टर की फीस 54,500 रुपये और द्वितीय सेमेस्टर की फीस 50,700 रुपये निर्धारित की गई है। (CSVTU UTD Admission 2026) पहले वर्ष की कुल फीस 1,05,200 रुपये होगी, जबकि चार वर्षीय पाठ्यक्रम की अनुमानित कुल फीस 4,09,400 रुपये तय की गई है।

यह खबर भी पढ़ें :

CEO ZIP Fraud : CEO बनकर भेजी जा रही ZIP फाइल से साइबर ठगी, 30 महीनों में 791 करोड़ की धोखाधड़ी

पत्रकार को कुल्हाड़ी से काटा, सेप्टिक टैंक में लाश डालकर कर दी ढलाई, सीएम ने जताया दु:ख, बीजापुर में निकली मुकेश की अंतिम यात्रा
Election SIR Negligence : एसआईआर में लापरवाही के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित
Jai Prakash Gandhi arrested in Bharatmala scam : 56 लाख की जमीन, 9.83 करोड़ का मुआवजा
Snake Bite : करैत-रसेल वाइपर के डंस से 5 बच्चे मौत के मुहाने पर
Liquor Scam in Chhattisgarh : 3,200 करोड़ के घोटाले में ईओडब्ल्यू ने पेश किया आठ हजार पन्नों का चालान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pakistan Crisis
Pakistan Crisis :  पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, एक प्रांत में गवर्नर शासन तो कराची में प्रदर्शनों पर रोक

पाकिस्तान में आतंकवाद और राजनीतिक विरोध के बीच…

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi :  राहुल गांधी की ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी, बोले आपके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त…

Environmental Conservation
Environmental Conservation :  दस साल से हरियाली की मुहिम, मुंगेली की संस्था को राज्यस्तर पर मिला सम्मान

सोसायटी को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राज्यस्तरीय…

Supreme Court Hearing
Supreme Court Hearing :  वकीलों की हिरासत और इंटरनेट बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 13 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

Surajpur Double Murder Rape Case
Surajpur Double Murder Rape Case : डबल मर्डर-रेप केस में वैज्ञानिक सबूतों से खुला राज, कुलदीप के झूठे फंसाने के दावे को कोर्ट ने नहीं माना

Surajpur Double Murder Rape Case : मामले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?