CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Baloda Bazar fire incident : अमित बघेल की हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज

Baloda Bazar fire incident : अमित बघेल की हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज

By Newsdesk Admin
19/05/2026
Share

सीजी भास्कर​, 19 मई। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बलौदा बाजार आगजनी कांड मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले निचली अदालत से भी उन्हें राहत नहीं मिली थी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब Amit Baghel को जेल में ही रहना होगा। (Baloda Bazar fire incident)

Contents
  • अलग-अलग धाराओं में हुई थी गिरफ्तारी
  • जैतखाम तोड़फोड़ से शुरू हुआ था विवाद
  • प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप : Baloda Bazar fire incident
  • Baloda Bazar fire incident : अब तक 187 लोगों की गिरफ्तारी

अलग-अलग धाराओं में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, बलौदा बाजार कोतवाली पुलिस ने अमित बघेल को आगजनी कांड में संलिप्तता पाए जाने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में उनके खिलाफ कई मामलों में भूमिका सामने आने के बाद कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पहले निचली अदालत और फिर हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन दोनों जगह से उन्हें राहत नहीं मिल सकी।

जैतखाम तोड़फोड़ से शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, 15 और 16 मई 2024 की दरमियानी रात गिरौधपुरी धाम स्थित सतनामी समाज के पूज्य जैतखाम में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। इस घटना के बाद समाज में भारी आक्रोश फैल गया था।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन समाज के लोग कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप : Baloda Bazar fire incident

मामले को बढ़ता देख प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की थी। इसके बावजूद 10 जून 2024 को हजारों लोग बलौदा बाजार कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन के लिए जुटे। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और उपद्रवियों ने कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय में आग लगा दी। हिंसा और आगजनी में सरकारी संपत्तियों को करीब 12.53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

Baloda Bazar fire incident : अब तक 187 लोगों की गिरफ्तारी

बलौदा बाजार अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 43 अलग-अलग मामलों में अब तक 187 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

देखिए विडियो – https://youtube.com/shorts/lWNlvbjZZNQ?si=aOROmMt3bss0qxHS

छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों के लिए राहत: 30 अप्रैल तक बिना सरचार्ज कर सकेंगे भुगतान…
रायपुर से MP-राजस्थान के लिए नई ट्रेनों की डिमांड:संसद में बृजमोहन ने जबलपुर, इंदौर, हैदराबाद, जयपुर के लिए मांगी ट्रेनें; 12 फायर-फाइटिंग केंद्र खुलेंगे
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर टीचर संजू ने बेटी संग लगाई आग, सुसाइड नोट में लिखी दर्दनाक दास्तां
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग:बुआ के भड़काने पर युवक पत्नी को करता था परेशान, आयोग ने बुआ को ही सुधरने भेज दिया एक महीने के लिए नारी निकेतन
दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 13 मजदूर बरामद; लाइसेंस नंबर की जांच तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk Health Worker Viral Video : ड्यूटी पर शराब के नशे में स्वास्थ्यकर्मी! VIDEO वायरल होने पर थमाया नोटिस

Drunk Health Worker Viral Video

Chhattisgarh Open Pits Safety Order : सरकार सख्त, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए नए आदेश

Chhattisgarh Open Pits Safety Order

Mungeli House Theft : एक ही घर फिर बना निशाना, महिला के कान से सोने का गहना चोरी

Mungeli House Theft

Takhatpur Hotel Fire : गणेश कॉफी होटल में भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख

Takhatpur Hotel Fire

Tantrik Online Fraud Case : भूत-प्रेत का डर दिखाकर छात्रा से ठगी, तांत्रिक को 3 साल की जेल

Tantrik Online Fraud Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?