CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Land Valuation Rules Chhattisgarh : भूमि बाजार मूल्य निर्धारण के नियमों में बड़ा संशोधन, किसानों और खरीदारों को होगा लाभ

Land Valuation Rules Chhattisgarh : भूमि बाजार मूल्य निर्धारण के नियमों में बड़ा संशोधन, किसानों और खरीदारों को होगा लाभ

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
Land Valuation Rules Chhattisgarh
Land Valuation Rules Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन ने भूमि के बाजार (Land Valuation Rules Chhattisgarh) मूल्य निर्धारण से संबंधित नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। अब तक लागू “छत्तीसगढ़ बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांत नियम, 2000” का नाम बदलकर “छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000” कर दिया गया है। इस बदलाव को राज्य सरकार ने दस्तावेजों के पंजीयन और प्रभार्य शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया को और सरल बनाने के उद्देश्य से लागू किया है।

नए संशोधनों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि का बाजार मूल्य अब हेक्टेयर दर से निर्धारित किया जाएगा। पहले गणना वर्ग मीटर के आधार पर होती थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। यानी अब ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन का मूल्यांकन (Land Valuation Rules Chhattisgarh) किसानों और खरीदारों के लिए अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक होगा।

इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तित भूमि के मूल्य निर्धारण में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहले इसके लिए सिंचित भूमि की दर से ढाई गुना मूल्य लिया जाता था, लेकिन अब यह प्रावधान हटा दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब केवल हेक्टेयर दर से ही मूल्य तय किया जाएगा। इससे ग्रामीण स्तर पर जमीन खरीद-बिक्री की प्रक्रिया (Land Valuation Rules Chhattisgarh) में सरलता आएगी और अनावश्यक विवाद भी कम होंगे।

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि इन संशोधनों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा और यह दस्तावेजों के पंजीयन एवं प्रभार्य शुल्क निर्धारण में प्रभावी रहेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए प्रावधानों की जानकारी अधीनस्थ कर्मचारियों को दें। ताकि भूमि पंजीयन और मूल्य निर्धारण (Land Valuation Rules Chhattisgarh) की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

इन संशोधनों से जहां किसानों और खरीदारों को लाभ मिलेगा, वहीं पंजीयन कार्यालयों में प्रक्रियाएं भी तेज और पारदर्शी होंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम राज्य में भूमि लेन-देन को सरल और व्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।

जांजगीर-चांपा में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, MP की महिला समेत 4 गिरफ्तार..
Illegal Sand Mining : कलेक्टर की फटकार के बाद बरसते पानी में निकला संयुक्त अमला, 26 हाइवा को पकड़ाया
Goat Theft Case Exposed: CCTV Footage से खुला राज, बकरा चोरी कर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
GGU Holi Clash: डीजे नाइट के बीच दो गुटों में भिड़ंत, रंगों के जश्न में बदला माहौल
Child Death Electric Shock : करंट से मासूम की मौत, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों ने किया रतजगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert : बलौदाबाजार में बारिश का कहर, महानदी-शिवनाथ उफान पर; अमेठी घाट मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर - ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 07…

Baranawapara Tourism
Baranawapara Tourism : मानसून में भी घूम सकेंगे पर्यटक, बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद; बफर क्षेत्रों में नया पर्यटन सर्किट शुरू

रिपोर्टर - ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 07…

Ministry Controversy
Ministry Controversy : मंत्रालय में घमासान, उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय को हटाने की मांग

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : छत्तीसगढ़ मंत्रालय (Ministry Controversy)…

Chhattisgarh Government Action
Chhattisgarh Government Action : मुख्य सचिव ने कसा शिकंजा, सभी विभागों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार प्रशासनिक कामकाज…

Factory Accident
Factory Accident : भिलाई की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : भिलाई के जामुल थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?