CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जांजगीर-चांपा में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, MP की महिला समेत 4 गिरफ्तार..

जांजगीर-चांपा में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, MP की महिला समेत 4 गिरफ्तार..

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार की शाम धर्मान्तरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। चांपा के बीडीएम अस्पताल चौक में 3 मंजिला इमारत में जांजगीर ही नहीं बल्कि दूसरे राज्य से लोग पहुंचे थे। आरोप है कि प्रार्थना सभा और बीमारी ठीक करने के बहाने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिलने पर बजरंग दल मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

प्रार्थना सभा में हिन्दू ही मिले

जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चौक में स्थित इमारत में महिला और बच्चों के साथ कुछ पुरुष भी पहुंचने लगे। धीरे-धीरे भीड़ से कमरा भर गया और प्रार्थना सभा की तैयारी चल रही थी।

तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा में हिन्दुओं को ही पाया, और उनसे चर्चा करने पर धर्मान्तरण की आशंका हुई। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

धर्म परिवर्तन संबंधी सामग्री जब्त

चांपा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जिस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, वहां धर्म परिवर्तन संबंधी सामग्री, पुस्तक और पोस्टर मिले हैं। वहीं प्रार्थना के नाम पर बीमारी ठीक करने का भी दावा किया जा रहा था।

2 महिला समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में चांपा के रहने वाले जैक्सन और अनसूइया, मध्य प्रदेश की रहने वाली हेतल, और रायपुर को रहने वाले योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की धारा के तहत कार्रवाई की है।

ASP उमेश कश्यप ने बताया कि सभा में दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे थे। वे लोग धर्मान्तरण संबंधी प्रचार कर रहे थे। धार्मिक कार्यक्रम की आड़ ने धर्म परिवर्तन कराने वालों पर एक्शन लिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को उनके घर भेज दिया गया है।

No-Parking Zone Bilaspur : कलेक्ट्रेट से गोलबाजार तक नो-पार्किंग जोन बनाने की तैयारी
NSUI President Fraud Allegation : NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, नौकरी और कारोबार दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत
Good News : विद्यार्थी मुक्त विश्वविद्यालय में MBA प्रवेश परीक्षा के लिए अब 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, सितंबर में होगी परीक्षा
Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद रोपवे हादसे पर NHRC सख्त, कैदियों की मौत और दुर्घटना दोनों मामलों में मांगी रिपोर्ट
Pension Hike Reality : सावधान! ईपीएस-95 पेंशन वृद्धि का ‘कार्यालय आदेश’ है फर्जी, भ्रामक खबरों के जाल में न फंसें पेंशनर्स!

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

Government Rice
Government Rice :  सोने के बिस्किट का झांसा देकर ठगी, गाजियाबाद से आरोपी गिरफ्तार

सस्ते दाम में सोने का बिस्किट दिलाने का…

Ration Scam
Ration Scam :  सरकारी राशन की कालाबाजारी, 24 क्विंटल चावल के साथ एक गिरफ्तार

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को बांटे…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : साइबर ठगी: म्यूल बैंक खाता बेचने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

लालच में साइबर अपराधियों को बैंक खाते, एटीएम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?