सीजी भास्कर, 10 नवंबर। पाकिस्तान की वायुसेना को मजबूत करने के लिए अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों के अपग्रेड और उनकी सर्विस लाइफ बढ़ाने के लिए 686 मिलियन डॉलर यानी करीब 5,900 करोड़ रुपये के रक्षा पैकेज को मंजूरी दी है। (Upgrade package approved)
यह भी पढ़ें : Pakistan TV Anchor Murder : पाकिस्तान में महिला टीवी एंकर की घर में गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में; फोरेंसिक जांच शुरू
इस पैकेज के तहत पाकिस्तान के F-16 विमानों के एवियोनिक्स, सॉफ्टवेयर, रडार से जुड़े सिस्टम, सुरक्षित संचार और डेटा लिंक तकनीक को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्पेयर पार्ट्स, तकनीकी सहायता और ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : Pakistan Crisis : पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, एक प्रांत में गवर्नर शासन तो कराची में प्रदर्शनों पर रोक
पैकेज का सबसे अहम हिस्सा 92 Link-16 सिस्टम हैं, जिनकी मदद से लड़ाकू विमान और सैन्य कमांड सेंटर आपस में रियल टाइम में जानकारी साझा कर सकेंगे। इस अपग्रेड का उद्देश्य पाकिस्तान के Block-52 और Mid-Life Upgrade F-16 विमानों की ऑपरेशनल लाइफ को 2040 तक बढ़ाना है। (Upgrade package approved)

वहीं, अमेरिका का कहना है कि इस पैकेज से क्षेत्रीय सैन्य संतुलन प्रभावित नहीं होगा। दूसरी ओर, भारत ने पाकिस्तान को अमेरिकी सैन्य सहायता दिए जाने पर चिंता जताई है। ऐसे में इस रक्षा पैकेज को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक चर्चाएं तेज हो सकती हैं।



