CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “भाषा पर संयम न रखने वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो मैं करूंगा”- छत्तीसगढ़ अफसरों पर भड़के CM विष्णुदेव साय, आज कलेक्टर तो कल SP की लगेगी Class

“भाषा पर संयम न रखने वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो मैं करूंगा”- छत्तीसगढ़ अफसरों पर भड़के CM विष्णुदेव साय, आज कलेक्टर तो कल SP की लगेगी Class

By Newsdesk Admin
12/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रदेश के अफसरों के रवैये पर नाराज हुए हैं। उन्होंने हिदायत दी कि अपनी भाषा पर संयम रखें। आम लोगों के साथ गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए।

आपको बता दें कि CM विष्णुदेव आज रायपुर में सभी जिलों के कलेक्टर की कॉन्फ्रेंस ले रहे हैं। उन्होंने आम जनता और स्कूली छात्रों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताई है। न्यू सर्किट हाउस में जिलों के कलेक्टर को ऐसे अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपसे ऐसी गलती हुई तो मैं कार्रवाई करूंगा।

गौरतलब हो कि पिछले दिनों बिलासपुर में अफसर ने विरोध प्रदर्शन कर रही स्कूली छात्राओं को और राजनांदगांव में शिकायत लेकर पहुंची छात्राओं को अफसरों ने जेल भेजने की धमकी दी थी। वहीं छात्र छात्राओं से अभद्रता और मारपीट के भी मामले आए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचें, इसके लिए सभी फ्लैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाएं। स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटें, छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े।सीएम साय ने कहा कि 9 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

विदित हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कलेक्टर और SP की कॉन्फ्रेंस 12 और 13 सितंबर को कर रहे हैं। पहले दिन प्रदेश भर से कलेक्टर रायपुर बुलाए गए हैं। 13 सितंबर को प्रदेशभर के SP की क्लास मुख्यमंत्री विष्णु लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागों के आयुक्त, कलेक्टर और SP को निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री सभी जिला कलेक्टर से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लोगों के बीच पहुंच की जानकारी ले रहे हैं।बताया गया है कि सीएम ने राजस्व मामलों से कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। इसके तहत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रिकार्ड में सुधार और राजस्व के अन्य मामलों की जानकारी ली।

Balrampur Missing Youth : युवक का शव नदी में मिला, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Hamals Employment Crisis: हथखोज में 400 हमाल परिवारों पर टूटा रोजी-रोटी का संकट, गोदाम ठप होने से बढ़ी परेशानी
Bhilai Steel Plant Safety Lapse : भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा चूकों पर बड़ी कार्रवाई, दो जीएम निलंबित, कई अधिकारियों को चेतावनी
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा
Dead body of unknown youth : शिवनाथ नदी दुर्ग से बाहर निकाला गया अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?