CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Social Media Shooting : लाइक-व्यूज की सनक में चली गोली, किशोर घायल

Social Media Shooting : लाइक-व्यूज की सनक में चली गोली, किशोर घायल

By Newsdesk Admin
28/12/2025
Share
Social Media Shooting
Social Media Shooting

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया पर लाइक और व्यूज बटोरने की सनक एक किशोर के लिए जानलेवा साबित होते-होते बच गई। खेत में वीडियो शूट करने के दौरान तमंचे से चली गोली उसके साथी किशोर की हथेली को चीरते हुए निकल गई।

पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और बाद में सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दी गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया। यह घटना सोशल मीडिया शूटिंग (Social Media Shooting) के बढ़ते खतरनाक ट्रेंड को उजागर करती है।

जानकारी के अनुसार, सरधना का 17 वर्षीय किशोर अपने दो साथियों के साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए रील और वीडियो बनाता था। तीनों का मकसद था कि हथियार के साथ वीडियो बनाकर ज्यादा से ज्यादा लाइक और व्यूज हासिल किए जाएं। इसी उद्देश्य से वे एक खेत में पहुंचे। एक किशोर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, दूसरा हाथ में तमंचा लेकर डायलॉग बोल रहा था, जबकि तीसरा उसके पास खड़ा था।

इसी दौरान डायलॉग बोल रहे किशोर ने अचानक तमंचे से गोली चला दी। गोली सीधे पास खड़े किशोर की हथेली को चीरते हुए निकल गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल किशोर को आनन-फानन में आरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

इस बीच हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद भी एक किशोर ने गोली चलने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि घटना में शामिल तीनों ही नाबालिग हैं। दो किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किशोरों के पास अवैध तमंचा और कारतूस कहां से आया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सोशल मीडिया शूटिंग (Social Media Shooting) के अलावा गोली चलाने के पीछे कोई और मकसद तो नहीं था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट युवाओं को अपराध की ओर धकेल रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

मुख्यमंत्री साय बोले – “संस्कृति और परंपरा हमारी सबसे बड़ी पूंजी”
बच्चों के प्रति क्रूरता को लेकर सख्त हुआ बाल अधिकार संरक्षण आयोग, SP को लिखा पत्र…
बालोद शहर में घुसे दो दंतैल हाथी, दल्ली राजहरा तक मचाया हड़कंप; मजदूरों ने बचाई जान..
Tiger Death Case Surajpur : करंट से बाघ की मौत में बड़ा खुलासा, महिला सरपंच जेल में, नाखून-बाल बरामदगी से हड़कंप
A large cache of explosives was found in the forest : सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण
Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण

महिला कबड्डी में भारत की जीत (Asian Games…

Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी
Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी

भिलाई में भारतीय ज्ञान परम्परा (Indian Knowledge Tradition)…

Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद
Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद

बाढ़ का अलर्ट (Baloda Bazar Flood Alert) देखते…

Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू
Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू

लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने…

Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक
Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक

दुर्ग पुलिस प्रशासन ने अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?