CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pakistani Woman Teacher in Bihar : फर्जी दस्तावेजों से बनी सरकारी स्कूल की शिक्षिका, पांच दशक से छिपा रही पहचान

Pakistani Woman Teacher in Bihar : फर्जी दस्तावेजों से बनी सरकारी स्कूल की शिक्षिका, पांच दशक से छिपा रही पहचान

By Newsdesk Admin
25/08/2025
Share
Pakistani Woman Teacher in Bihar
Pakistani Woman Teacher in Bihar

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : बिहार के भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान यह खुलासा हुआ कि एक पाकिस्तानी महिला फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी स्कूल में शिक्षक की नौकरी कर रही थी (Pakistani Woman Teacher in Bihar)।

Contents
  • पाकिस्तान से आई, बदली पहचान
  • संदिग्ध अटेंडेंस पैटर्न
  • 2012 से नौकरी, अब हुआ पर्दाफाश

पाकिस्तान से आई, बदली पहचान

महिला की पहचान इमराना खातून उर्फ इमराना खानम के रूप में हुई है। गृह (विशेष) विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, वह मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक हैं और पिछले पांच दशकों से पहचान बदलकर भागलपुर में रह रही हैं।

उन्होंने बिना भारतीय नागरिकता प्राप्त किए शैक्षणिक परीक्षाएं पास कीं और सरकारी नौकरी भी हासिल कर ली।

संदिग्ध अटेंडेंस पैटर्न

इमराना खातून वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र स्थित राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय में तैनात हैं। प्रधानाध्यापक अब्दुल के अनुसार, इमराना 23 जुलाई से 16 अगस्त तक मेडिकल लीव पर थीं और 17 अगस्त को स्कूल लौटीं।

लेकिन उनकी ऑनलाइन उपस्थिति की रैंडम जांच में पाया गया कि ज्यादातर फोटो एक जैसे थे और ब्लैकबोर्ड के पीछे ही खींचे गए थे। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि उनका अटेंडेंस पैटर्न संदिग्ध है और इस पर गहन जांच की जानी चाहिए।

2012 से नौकरी, अब हुआ पर्दाफाश

इमराना की नियुक्ति 31 जनवरी 2012 को नारायणपुर प्रखंड के एक स्कूल में हुई थी। इसके बाद 2013 से वह राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, भागलपुर में कार्यरत हैं।

सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ समय-समय पर शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन कभी गहन जांच नहीं हुई। जैसे ही इमराना को यह पता चला कि उनकी पाकिस्तानी नागरिकता का मामला उजागर हो गया है, उन्होंने तत्काल छुट्टी ले ली (Pakistani Woman Teacher in Bihar)।

पुष्पा’ स्टाइल में लकड़ी की तस्करी… तस्करों ने लगाया अनोखा जुगाड़, सेवन सीटर गाड़ी में मॉडिफाई कर बनाए चेंबर
Dog Attack Child : आवारा कुत्ते का हमला, 9 साल के बच्चे का सिर जबड़े में दबाकर घसीटा
रक्षक की जगह भक्षक बना टीआई, दांतों से काटकर पीड़िता ने खुद को बचाया, शिकायत मिलते ही SP ने किया Suspend, एएसपी ग्रामीण करेंगे मामले की जांच
ज्यूडिशियल सिस्टम सड़ चुका है… 40 साल में 400 तारीख, फिर भी नहीं मिला न्याय’, कोर्ट पर भड़के SC अधिवक्ता
वाराणसी में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारों पर हड़कंप: जेल से छूटे आरोपी ने निकाला जुलूस, पुलिस ने दबोचा!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : ढाई साल तक मिली किस्त, फिर हजारों महिलाएं अपात्र, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

महतारी वंदन योजना के तहत करीब ढाई साल…

Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना
Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना

स्टेनो हेमलता दीवान पर कुल 1700 रुपए का…

CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट
CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां…

Chhattisgarh Rain
Chhattisgarh Rain : खारून एनीकट में बाइक समेत बहा युवक, 17 घंटे बाद मिला शव

पाटन के ओदरागहन एनीकट में बाइक फिसलने से…

Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर
Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर

रायपुर की CCTV व्यवस्था (Raipur CCTV Camera News)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?