CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देश भर में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 शूटर्स गिरफ्तार, पूछताछ जारी

देश भर में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 शूटर्स गिरफ्तार, पूछताछ जारी

By Newsdesk Admin
25/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़े 7 शूटर्स को गिरफ्तार किया है, फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के जिन सात शूटर्स को गिरफ्तार किया है वो सभी पंजाब और आसपास के राज्यों से गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। सूत्रों की मानें तो बाबा सिद्दकी केस में गिरफ्तार शूटर्स से भी स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देशभर में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस की इसी छापेमारी के बाद सात शूटर्स को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। उस पर 2022 में दर्ज दो एनआईए मामलों में आरोप पत्र दायर किया गया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि एनसीपी नेता की हत्या करने वाले तीन संदिग्ध शूटरों ने हत्या से पहले एक मैसेजिंग ऐप के माध्यम से जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के कनाडा स्थित चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई के साथ बातचीत किया था।

आपको बता दें कि 12 अक्टूबर को मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपेश राजेंद्र मोहोल (22 वर्ष), करण राहुल साल्वे (19 वर्ष) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20 वर्ष) के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Bhopal Pathology Scam: सरकारी अस्पतालों में ‘टेस्ट बिना रिपोर्ट’ का खेल, 12 लाख जांचों के नाम पर 943 करोड़ का भुगतान
Bilaspur Suicide Case : नगर निगम के सब इंजीनियर की फांसी पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद
A hookah hub was operating in Bhilai Heights flat : पुलिस की रेड में 6 गिरफ्तार, देखिए विडियो
Kedar Kashyap Statement on Congress : भूपेश के आरोपों पर केदार कश्यप का जवाब
Durg News: जिले में नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ी, तस्करों की सूचना देने के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर 1933
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital
District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां मिलने…

Theft CCTV
Theft CCTV: भीख मांगने के बहाने घरों में घुस रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में Theft CCTV का…

Road Connectivity
Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में Road Connectivity की…

Digital Network
Digital Network : छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में Digital Network को मजबूत बनाने की…

Teacher Recruitment Scam
Teacher Recruitment Scam: गरियाबंद शिक्षक भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला फिर खुला, कलेक्टर ने मांगी नई रिपोर्ट

गरियाबंद में Teacher Recruitment Scam एक बार फिर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?