CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्लीवासियों को नहीं मिल रहा पानी, देवेंद्र यादव बोले- जल संकट पर सरकार fail

दिल्लीवासियों को नहीं मिल रहा पानी, देवेंद्र यादव बोले- जल संकट पर सरकार fail

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। PCC president देवेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार राजधानी की जनता को पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यादव ने कहा कि दिल्ली को रोजाना लगभग 1800 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी की जरूरत होती है, लेकिन सरकार खुद मानती है कि सिर्फ 1000 एमजीडी की ही आपूर्ति हो पा रही है. इसके बावजूद सरकार 1290 एमजीडी की मांग दिखा रही है, जो वास्तविक जरूरत से काफी कम है.

उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ प्रचार, फोटोशूट और मोबाइल ऐप के जरिए दिखावा कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि तीन करोड़ की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है.

“समर एक्शन प्लान” सिर्फ कागजों तक सीमित

देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार का “समर एक्शन प्लान” केवल कागजों तक सीमित है. जब तक जल स्रोतों की उपलब्धता नहीं बढ़ाई जाएगी, तब तक ये घोषणाएं सिर्फ जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का बहाना हैं. उन्होंने मांग की कि दिल्ली सरकार को कम से कम 1500 एमजीडी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि जनता को राहत मिल सके.

उन्होंने 9000 करोड़ रुपये के जल बजट पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह कुल बजट का केवल 15% हिस्सा है, जबकि पिछले साल यह 18% था. जब बजट में ही कटौती कर दी गई है, तो जल अवसंरचना का विकास और मजबूती कैसे संभव होगी?

बीजेपी सरकार भी केजरीवाल सरकार की राह पर?

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली को पर्याप्त जल उपलब्ध न करा पाना सिर्फ प्रशासनिक नाकामी नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वासघात है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में जल संकट को दूर करने में नाकाम रही थी और अब बीजेपी सरकार भी बहाने बनाकर नाकाम साबित हो रही है. यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा,“जब टैंकर में पानी ही नहीं होगा, तो ऐप की लोकेशन दिखाकर क्या होगा? प्यासे लोग ऐप से पानी नहीं पी सकते.”

शीला दीक्षित सरकार की जल नीति को याद किया

उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा जल, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी.

शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली के जल संकट को दूर करने के लिए लंबी अवधि की योजनाओं पर काम किया था, लेकिन बीजेपी सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है. उन्होंने कहा कि जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने अब तक किसी भी पड़ोसी राज्य के साथ बैठक नहीं की और न ही प्रधानमंत्री या केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से इस विषय पर कोई चर्चा की है.

गर्मी में जल संकट से बढ़ेगी परेशानी

दिल्ली पीसीसी चीफ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पिछले साल गर्मी और जल संकट के कारण 275 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन सरकार ने कोई सबक नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल भाषणों और प्रचार तक सीमित है, लेकिन जनता की प्यास केवल दावों से नहीं बुझ सकती।

सरकार को जवाब देना होगा : उन्होंने मांग की कि बीजेपी सरकार को बताना होगा कि वह इस गंभीर जल संकट से निपटने के लिए तत्काल क्या कदम उठा रही है। केवल घोषणाओं और प्रचार के सहारे जनता को गुमराह करने से समस्या हल नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में दिल्ली की स्थिति और भयावह हो सकती है।

दामाद के साथ फरार सास ने पुलिस को बताई पूरी कहानी, बोली- अब नहीं रहूंगी, मेरा पति पूरे दिन…
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल दी दबिश, 5 युवतियां, होटल मैनेजर सहित 5 युवक लाए गए थाना, आपत्तिजनक सामग्री जब्त, युवतियों ने कहा – “हम बालिग हैं अपनी मर्जी से आए हैं”
BJP की सरकार बनने पर TMC के मुस्लिम विधायकों को सड़क पर फेंक देंगे… सुवेंदु अधिकारी के बयान पर बवाल
दीपावली की रात काली और गौरी पूजन में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, 7 कालीबाड़ी और 60 गौरी गौरा पूजन कार्यक्रमों में पहुंचे, रात भर पूजा-अर्चना बाद दोनों दिन जारी रहा विसर्जन
Google Fitness Tracker Launch : अक्टूबर में भारत आएगा Google का Fitbit Air, बिना स्क्रीन रखेगा सेहत का पूरा हिसाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?