सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। (Korea Pickup Auto Accident)
पटना थाना क्षेत्र के सावारांवा के पास पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 महिलाएं घायल हो गईं। इनमें 4 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Road Accident : सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, एक पल में थम गई चार जिंदगियां
दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही थीं महिलाएं : Korea Pickup Auto Accident
जानकारी के मुताबिक, छिंदिया गांव की महिलाएं बिलारो गांव में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। शुक्रवार देर शाम सभी महिलाएं ऑटो से वापस अपने गांव लौट रही थीं। ऑटो में कुल 15 महिलाएं सवार थीं।
यह भी पढ़ें : Tikrapara Robbery Case : सड़क हादसे के बाद राजधानी में गुंडागर्दी, दिनदहाड़े दो दोस्तों को बंधक बनाकर पीटा, लूटे भी

टक्कर के बाद सड़क पर जा गिरीं कई महिलाएं
बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे ऑटो सावारांवा के पास पहुंचा, तभी बैकुंठपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार कुछ महिलाएं उछलकर सड़क पर जा गिरीं।
हादसे (Korea Pickup Auto Accident) में फुलकुंवर, रामबाई और फुलकुंवर नाम की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Raipur Murder Conspiracy: रायपुर में प्रेम-प्रसंग की साजिश, सड़क हादसे की आड़ में पति की हत्या का खुलासा
गंभीर घायलों को बैकुंठपुर किया गया रेफर : Korea Pickup Auto Accident
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बैकुंठपुर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें : High Court Compensation Verdict: सड़क हादसे में मृतक के परिवार को 53.40 लाख, बीमा कंपनी की याचिका खारिज
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, चालक की तलाश जारी
वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके (Korea Pickup Auto Accident) से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। मार्ग पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Road Accident Rescue : भीषण सड़क हादसे में कंटेनर में फंसा चालक, पुलिस ने केबिन काटकर बचाई जान
ख़बरें और भी हैं :Raigarh Road Accident : भीषण सड़क हादसे, कार ने बाइक को रौंदा; 3 की मौत


