CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Road Accident : भीषण सड़क हादसे, कार ने बाइक को रौंदा; 3 की मौत

Raigarh Road Accident : भीषण सड़क हादसे, कार ने बाइक को रौंदा; 3 की मौत

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
Raigarh Road Accident
Raigarh Road Accident

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों मामलों में संबंधित थानों में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। (Raigarh Road Accident)

Contents
  • अज्ञात वाहन ने दो मजदूरों को कुचला : Raigarh Road Accident
  • तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

पहली घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। टिकरापारा निवासी 53 वर्षीय उमेश ठाकुर अपने साथी संदीप शाह के साथ रविवार देर रात करीब 3 बजे बाइक से पटेलपाली मंडी सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान पटेलपाली के पास चंद्रपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें : CAF Jawan Death : ड्यूटी पर जा रहे CAF जवान की सड़क हादसे में मौत

हादसे में उमेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

Raigarh Road Accident
Raigarh Road Accident : भीषण सड़क हादसे

अज्ञात वाहन ने दो मजदूरों को कुचला : Raigarh Road Accident

दूसरी घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में हुई। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पोढ़ीशंकर निवासी 24 वर्षीय नीतेश साहू, झालौंदा निवासी 40 वर्षीय मुकेश उर्फ मानसिंह चौहान और संदीप लदेर तराईमाल स्थित सिंघल कंपनी में मजदूरी करते थे।

रविवार रात करीब 9 बजे तीनों बाइक से प्लांट जा रहे थे। दशमेश पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर जयपाल (24) और शिव सवार थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें : Road Accident : ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में टीआई का निधन

इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने सड़क पर गिरे नीतेश और मुकेश को कुचल दिया और फरार हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

हादसे (Raigarh Road Accident) संदीप लदेर, जयपाल और शिव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : Sarakanda Accident News : नशे में ड्राइविंग बनी मौत की वजह, सड़क हादसे में दो युवकों की जान गई

ख़बरें और भी हैं : CG Police Officer Road Accident: राजस्थान में सड़क हादसे में CG के SI की मौत, रोटी बचाने की कोशिश बनी जानलेवा

38 शख्सियतों को भास्कर इमर्जिंग स्टार अवॉर्ड:समाज सेवा, शिक्षा-स्वास्थ्य और राजनीति के क्षेत्र में हासिल किया खास मुकाम
Helth News : नाखूनों के आधे चांद में छुपा होता है स्वास्थ्य का राज, जानिए अच्छे स्वास्थ्य का क्या है लक्षण…….❓क्यों डाक्टर्स कहते हैं – नाखून दिखाइए.….‼️
Neal Katyal Biography : ट्रंप के टैरिफ फैसले को चुनौती देने वाले नील कात्याल कौन हैं? भारतीय मूल के वकील की ऐतिहासिक जीत की पूरी कहानी
Patwari Assault Case : भाजपा नेता की गुंडागर्दी, पटवारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Sarangarh Raipur Fourlane : सारंगढ़ से रायपुर तक सफर होगा फोरलेन पर, विकास को मिलेगी रफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता
Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ की राजनीति (Teacher To…

Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी
Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा (Ramesh…

Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व
Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व

दुर्ग में स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg)  के…

Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच
Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच

छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर (Bastar State Demand)  राज्य…

Chhattisgarh Rain Alert : आज भी बारिश का दौर, बिजली गिरने का खतरा

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert)  का दौर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?