CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मजदूरी विवाद में मछली कारोबारी की हत्या, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 5 आरोपी गिरफ्तार

मजदूरी विवाद में मछली कारोबारी की हत्या, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 5 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
30/06/2026
Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक मछली कारोबारी की कथित तौर पर उसके ही कर्मचारियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कारोबारी पर चाकू से 40 से अधिक वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। हमले के बाद आरोपी करीब 37 हजार रुपये नकद और मोबाइल लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नगरी थाना क्षेत्र के गोरेगांव की है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विप्लव मंडल (55) के रूप में हुई है, जो मछली का कारोबार करते थे। घटना की रात वह अपने कर्मचारी चुम्मन यादव के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। पहले सिर पर हमला किया गया और कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया गया। कर्मचारी मौके से भाग निकला, जिसके बाद आरोपियों ने कारोबारी पर लगातार चाकू से वार किए।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग घायल कारोबारी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश फिश फार्म में काम करने वाले मजदूरों ने रची थी। जांच के दौरान दो नाबालिगों सहित पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर नाराज थे। उनका यह भी आरोप था कि कारोबारी उनके साथ अभद्र व्यवहार करता था और गाली-गलौज करता था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने पहले भी हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रखकर सुनसान रास्ते में हमला किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Bilaspur Bengaluru Train : 26 अगस्त से नियमित होगी साप्ताहिक ट्रेन, देखें पूरा टाइम टेबल
Raipur Fire Incident: बाहर से बंद दरवाजे के पीछे जिंदा जलता रहा बुजुर्ग, टाटीबंद हादसे ने झकझोरा शहर
Naya Raipur Jungle Safari : वनतारा से लाए गए जेब्रा के शावक की मौत, पांच दिन से चल रहा था इलाज
शाम की सैर के दौरान तहसीलदार से लूट: 4 ऑटो सवारों ने पता पूछने के बहाने चाकू की नोक पर लूटा..
International cricket will resonate in Raipur again : जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Truck Battery Theft
Truck Battery Theft : रिसदा के ट्रांसपोर्ट यार्ड में ट्रकों से बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 हजार का माल बरामद

बलौदाबाजार के रिसदा रोड स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड…

Road Construction
Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण

बस्तर के छोटे मुरमा क्षेत्र में सड़क की…

Minor Murder
Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा

दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके में शराब को लेकर…

Train Cancellation Mega Block
Train Cancellation Mega Block : बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक

Train Cancellation Mega Block : रेलवे के इस…

Premanand Ashram Dress Code
Premanand Ashram Dress Code : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ड्रेस कोड बदलने की चर्चा, शिष्य की मौत के बाद नए नियमों का दावा

Premanand Ashram Dress Code :इन संभावित बदलावों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?