CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » TTJ : छत्तीसगढ़ पर्यटन का शानदार प्रचार TTJ पुणे 2026 में, ट्रैवल एजेंट्स ने दिखाई गहरी रुचि

TTJ : छत्तीसगढ़ पर्यटन का शानदार प्रचार TTJ पुणे 2026 में, ट्रैवल एजेंट्स ने दिखाई गहरी रुचि

By Newsdesk Admin
19/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 जनवरी। छत्तीसगढ़ पर्यटन ने ट्रैवल ट्रेड जर्नल (TTJ) पुणे 2026 में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए राज्य को देशभर के ट्रैवल एजेंट्स और पर्यटन हितधारकों के सामने एक उभरता और आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में पेश किया। इस दो दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड ने मुख्य सहभागिता निभाई और राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया, जिससे छत्तीसगढ़ पर्यटन की ब्रांडिंग को नई पहचान मिली।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड की उपमहाप्रबंधक पूनम शर्मा ने एक आकर्षक पीपीटी प्रस्तुति के जरिए राज्य के प्रमुख और उभरते पर्यटन स्थलों, उपलब्ध सुविधाओं तथा अपार पर्यटन संभावनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर, वन्यजीव अभयारण्यों और एडवेंचर टूरिज्म के अवसरों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। उपस्थित ट्रैवल एजेंट्स और प्रतिनिधियों ने इसे अत्यंत सराहनीय बताते हुए खुलकर तारीफ की, जिससे राज्य की पर्यटन ब्रांडिंग को मजबूती मिली।

TTJ पुणे 2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड के साथ पंजीकृत ट्रैवल एजेंट्स ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। उन्होंने ब्रॉशर, फोल्डर और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से राज्य के चित्रकूट जलप्रपात, बस्तर की आदिवासी संस्कृति, पर्यटन स्थलों और अन्य आकर्षणों की जानकारी साझा की। इस सक्रिय भागीदारी ने पर्यटन स्थलों को देशव्यापी स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आयोजन में स्टॉल पर लगातार भीड़ जुटी रही, जहां पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज और ऑफर भी उपलब्ध कराए गए। प्रस्तुतीकरण के बाद विभिन्न राज्यों से आए स्टेकहोल्डर्स और ट्रैवल इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ पर्यटन में गहरी रुचि व्यक्त की। दर्जनों एजेंट्स ने मौके पर ही छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड के साथ पंजीकरण कराया तथा भविष्य में राज्य को प्रमुख टूर पैकेज में शामिल करने का आश्वासन दिया।

छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड के अधिकारियों ने इस आयोजन को राज्य पर्यटन विकास की नई ऊंचाइयों की शुरुआत बताया और इसे छत्तीसगढ़ को भारत का उभरता पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर करार दिया।

जयपुर का नकली पैर लगा उड़ीसा से गांजा लाकर दुर्ग होते एमपी जा रहे विकलांग युवक को एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने दबोचा, डेढ़ लाख का गांजा जब्त
CG Forest Guard Recruitment  : वनरक्षक के 1484 पदों पर होगी भर्ती, जल्द घोषित होगी लिखित परीक्षा की तारीख
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री साय कैबिनेट में शामिल हुए तीन नए मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Devendra Yadav Election Petition : भिलाई नगर चुनाव याचिका में विधायक देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट से झटका
Bhupesh Baghel Dhirendra Shastri: शास्त्रार्थ की खुली चुनौती, सरकारी विमान पर भी सियासी सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IIM Nava Raipur Chintan Shivir : योग से हुई शुरुआत; मुख्यमंत्री बोले- स्वस्थ मन और शरीर से मजबूत होगा सुशासन

IIM Nava Raipur Chintan Shivir

Dr Syama Prasad Mookerjee Jayanti : CM साय ने किया नमन, कहा— राष्ट्रवाद के आदर्श सदैव देंगे मार्गदर्शन

Dr Syama Prasad Mookerjee Jayanti

Chhattisgarh waste management : बल्क वेस्ट जनरेटर्स के लिए नई व्यवस्था लागू, नगरीय प्रशासन विभाग का आदेश

Chhattisgarh waste management

FIFA World Cup 2026 : दिग्गज गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, रोनाल्डो ने भी बताया आखिरी विश्व कप

FIFA World Cup 2026

Ayodhya donation theft case : चंदा चोरी पर होगा बड़ा फैसला, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी मंथन

Ayodhya donation theft case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?