CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के लिए रेहान को मिले थे 2 लाख रुपये? मां ने किया बड़ा दावा, बोलीं- बेटे ने गलत किया

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के लिए रेहान को मिले थे 2 लाख रुपये? मां ने किया बड़ा दावा, बोलीं- बेटे ने गलत किया

By Newsdesk Admin
20/10/2026
Share
Tiger Shroff Firing Case
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के लिए रेहान को मिले थे 2 लाख रुपये? मां ने किया बड़ा दावा, बोलीं- बेटे ने गलत किया

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर । बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी रेहान की मां ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि करीब 20 दिन पहले एक व्यक्ति उनके बेटे को खाना खाते समय अपने साथ ले गया था। मां के मुताबिक, रेहान को 2 लाख रुपये कमाने का लालच दिया गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा और परिवार को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। मामले में पुलिस की जांच जारी है। (Tiger Shroff Firing Case)

Contents
  • मां बोलीं- बेटे की गलती, लेकिन न्याय मिलना चाहिए : Tiger Shroff Firing Case
  • कोटा रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • रेहान के दोस्त से भी पूछताछ : Tiger Shroff Firing Case

 

यह भी पढ़ें :  Tiger Shroff Firing : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से डरे मीका सिंह, बोले आज इनके साथ हुआ, कल किसी और के साथ भी हो सकता है

 

मां बोलीं- बेटे की गलती, लेकिन न्याय मिलना चाहिए : Tiger Shroff Firing Case

रेहान की मां ने बताया कि परिवार लगातार उसके मोबाइल पर फोन करता रहा, लेकिन फोन बंद आ रहा था। उन्हें यह भी पता नहीं था कि उनका बेटा मुंबई चला गया है। मां के अनुसार, रेहान ने पढ़ाई छोड़ दी थी और करीब एक महीने से गुरुग्राम में वेल्डिंग का काम सीख रहा था। बिहार के एक युवक ने उसे अपने भाई के साथ काम दिलाने की बात कही थी।

रेहान की मां ने कहा कि उनके पास बेटे से मिलने मुंबई जाने तक के पैसे नहीं हैं और उन्हें उसकी मौजूदा स्थिति की भी जानकारी नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके बेटे ने जो किया, वह गलत था। हालांकि, उन्होंने आरोपी रेहान और फायरिंग में घायल हुए लोगों, दोनों के लिए न्याय की मांग की। साथ ही सरकार से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की, जिन्होंने कथित तौर पर उनके बेटे को अपराध के रास्ते पर धकेला।

 

यह भी पढ़ें :Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को मिला अहम सुराग, विले पार्ले स्टेशन के पास मिली हमलावरों की बाइक

Tiger Shroff Firing Case
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के लिए रेहान को मिले थे 2 लाख रुपये? मां ने किया बड़ा दावा, बोलीं- बेटे ने गलत किया

 

कोटा रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले (Tiger Shroff Firing Case) में तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। बताया गया कि तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार का रितिक उर्फ रोशन, फूल सिंह और सोनीपत निवासी रेहान शामिल हैं। तीनों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, रेहान का संपर्क गैंगस्टर अनिल पंडित से था, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का कथित सहयोगी बताया जाता है। जांच में सामने आया कि अनिल पंडित ने कथित तौर पर रेहान को हमले के लिए तैयार किया और उसके जरिए अन्य आरोपियों को भी शामिल किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए गिरोह से जुड़े लोगों ने घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।

 

यह भी पढ़ें :पहली 500 करोड़ी फिल्म देने वाला डायरेक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ, जानिए प्लान

 

रेहान के दोस्त से भी पूछताछ : Tiger Shroff Firing Case

पुलिस ने सोनीपत में रेहान के दोस्त समीर से भी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि अवैध हथियार के एक मामले में समीर और रेहान पहले जेल में साथ रह चुके हैं। हालांकि, समीर को केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और खबर लिखे जाने तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

फायरिंग की घटना के दौरान हमलावरों ने अभिनेता की कार पर नजदीक से गोलियां चलाई थीं। घटना में अभिनेता के चालक और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस तीनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

 

यह भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर के भांजे दीपक को गोलियों से भून डाला, मॉर्निंग वॉक पर निकला था परिवार… विदेश में बैठे नंदू गैंग पर शक

 

ख़बरें और भी हैं :Mayank Singh Gangster : अंडरवर्ल्ड की परतें खुलेंगी रायपुर में, गैंगस्टर मयंक सिंह की पेशी तय, प्रोडक्शन वारंट जारी

महाराष्ट्र: विश्वगंगा नदी में पैर धोते समय मां-बेटी डूबीं, दर्दनाक मौत से हड़कंप
महिला मजदूर थीं गायब, साड़ी पहन मजदूरी करने पहुंच गए पुरुष… MNREGA में हुआ गजब का फर्जीवाड़ा
दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी कार, लांग ड्राइव पर निकले 4 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर
कराना था बेटे का इलाज, कर दिया पिता का ऑपरेशन… हैरान कर देगी कोटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की यह लापरवाही
बड़ी खबर Kolkata Rape Murder Case: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर, CISF टीम पहुंची आरजी कर हॉस्पिटल, अब संभालेगी सुरक्षा की कमान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongri Tola Water Conservation : 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर पानी, 250 परिवारों को मिलेगी राहत
Dongri Tola Water Conservation : 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर पानी, 250 परिवारों को मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बारिश के पानी…

Jashpur Irrigation Project : 5.45 करोड़ का प्रोजेक्ट, 150 हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी
Jashpur Irrigation Project : 5.45 करोड़ का प्रोजेक्ट, 150 हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में किसानों को सिंचाई…

Ravghat Railway Line : आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंचेगी ट्रेन
Ravghat Railway Line : आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंचेगी ट्रेन

छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार (Ravghat Railway…

Tiger Shroff Firing Case
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के लिए रेहान को मिले थे 2 लाख रुपये? मां ने किया बड़ा दावा, बोलीं- बेटे ने गलत किया

Tiger Shroff Firing Case : पुलिस तीनों गिरफ्तार…

Rikesh Sen Kanya Pujan : विधायक रिकेश सेन ने 101 नवजात बेटियों का किया पूजन, हर मां को 11 हजार की किट
Rikesh Sen Kanya Pujan : विधायक रिकेश सेन ने 101 नवजात बेटियों का किया पूजन, हर मां को 11 हजार की किट

नवरात्रि की नवमी पर वैशाली नगर विधायक रिकेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?