CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली

Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली

By Newsdesk Admin
08/08/2026
Share
Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली
Thailand Shooting Case

सीजी भास्कर, 8 अगस्त :  9वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर पहले अपने दादा-दादी की हत्या (Thailand Shooting Case)  की और फिर स्कूल पहुंचकर फायरिंग कर दी। इस हमले में 3 शिक्षकों और 3 छात्रों समेत कुल 8 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस अब इस स्कूल फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Contents
  • स्कूल पहुंचने से पहले दादा-दादी की हत्या
  • दादा की पिस्टल से की फायरिंग
  • थाईलैंड में पहले भी हो चुके हैं स्कूल शूटिंग के मामले
  • 2022 में हुआ था बड़ा नरसंहार

यह भी पढ़ें : Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

स्कूल पहुंचने से पहले दादा-दादी की हत्या

पुलिस के मुताबिक, यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास स्थित डेबसिरिन नौंथाबुरी स्कूल की है। शुक्रवार को आरोपी छात्र ने स्कूल पहुंचने से पहले अपने दादा-दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के शव उनके घर से बरामद किए हैं।

इसके बाद छात्र स्कूल पहुंचा और वहां फायरिंग शुरू कर दी। स्कूल में हुई गोलीबारी (Thailand School Shooting) में 3 शिक्षकों और 3 छात्रों की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें : Ganja Seizure : मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे थे दो युवक, पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए

दादा की पिस्टल से की फायरिंग

जांच में सामने आया है कि छात्र ने जिस 9 एमएम पिस्टल से फायरिंग की, वह उसके दादा की थी। बताया गया है कि आरोपी के दादा शिक्षक थे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र के हाथ हथियार कैसे लगा और उसने इस हमले की योजना क्यों बनाई।

पुलिस ने आरोपी छात्र की गतिविधियों और उसके व्यवहार से जुड़े पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह वीडियो गेम खेलने का शौकीन था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वीडियो गेम और इस हमले के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें :  Salman Khan Police Security : सलमान खान के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल की अचानक मौत 

थाईलैंड में पहले भी हो चुके हैं स्कूल शूटिंग के मामले

थाईलैंड में स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी (Thailand Shooting Incident) की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। इसी साल फरवरी में देश के दक्षिणी हिस्से के एक स्कूल में छात्र ने फायरिंग की थी। इस घटना में स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई थी, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें : Illegal Betting : सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तीन इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई

2022 में हुआ था बड़ा नरसंहार

इससे पहले वर्ष 2022 में थाईलैंड के उत्तरी हिस्से में एक पूर्व पुलिसकर्मी बंदूक और चाकू लेकर एक नर्सरी में घुस गया था। उसने वहां 24 बच्चों और 12 वयस्कों की हत्या कर दी थी। यह घटना थाईलैंड के सबसे भीषण सामूहिक हत्याकांडों में गिनी जाती है।

फिलहाल पुलिस स्कूल फायरिंग (Thailand School Shooting) की पूरी घटना की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां हमले की वजह, हथियार तक आरोपी की पहुंच और घटना से पहले उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

यह भी पढ़ें :  Chamba Bus Accident : चंबा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

नेकदिली की मिसाल: शिवराज सिंह चौहान ने चेतक ब्रिज पर रुकवाया काफिला, घायल युवक को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल!
Mule account fraud Chhattisgarh : सट्टे के रूपये से प्रापर्टी डीलिंग, शिवसेना जिलाध्यक्ष सहित 2 गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट से फर्जी ट्रांजेक्शन
सांस रुकी है, लेकिन राजनीति नहीं…”—(Delhi Voters Priority) पर संदीप दीक्षित का तंज, प्रदूषण बहस ने पकड़ा नया मोड़
West Bengal School BLO Protest : अभिभावकों ने शिक्षकों को स्कूल में बंद किया, बोले सब बीएलओ बन जाएंगे तो पढ़ाएगा कौन
Kedarnath Dham: चार दिन बाद खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, सामने आया सजावट का खास वीडियो, Watch
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG B.Ed Admission 2026 : बीएड-डीएलएड में एडमिशन का बड़ा मौका, आज से काउंसलिंग शुरू, देखें तारीखें
CG B.Ed Admission 2026 : बीएड-डीएलएड में एडमिशन का बड़ा मौका, आज से काउंसलिंग शुरू, देखें तारीखें

छत्तीसगढ़ में बीएड (B.Ed) और डीएलएड (D.El.Ed) पाठ्यक्रमों…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : जाम से मिलेगी राहत, चंदनीडीह से पुराने धमतरी रोड तक नई सड़क बनाने की तैयारी

राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव के बीच शहर…

Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब
Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को…

Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय
Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय

राज्य सरकार ने जिले के पांचों विकासखंडों में…

Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती
Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?