CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mobile Tower Cable Theft : दिनदहाड़े केबल काट रहे थे दो युवक, लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

Mobile Tower Cable Theft : दिनदहाड़े केबल काट रहे थे दो युवक, लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 अगस्त। कोरबा जिले के सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में रविवार को मोबाइल टावर की केबल काटते हुए दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों के मुताबिक, दोनों दिनदहाड़े टावर की केबल काट रहे थे। संदेह होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Mobile Tower Cable Theft)

यह भी पढ़ें :Bastar mobile towers : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय

डायल-112 टीम दोनों युवकों को थाने ले गई : Mobile Tower Cable Theft

बताया जा रहा है कि केबल कटने से इलाके का मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हो गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने दोनों की पहचान एकलाख खान और लक्की के रूप में की है। लोगों का दावा है कि दोनों नशे की हालत में थे और उनके पास से गांजा, चिलम व नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी मिलीं। हालांकि, पुलिस ने इन बरामदगियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें :Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

तीन महीने में 33 से ज्यादा टावरों में चोरी-तोड़फोड़ का दावा

मोबाइल टावर से जुड़े कर्मचारियों के अनुसार, पिछले तीन महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 33 से अधिक मोबाइल टावरों में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। कर्मचारियों को एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उनका अन्य टावर चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।

यह भी पढ़ें :Cable Theft : फैक्ट्री में केबल वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जामुल पुलिस ने चोरी गया माल किया बरामद

ख़बरें और भी हैं : BSP Accident : भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, करंट लगने से JEA कर्मचारी की मौत, जांच शुरू

CM Program Clash: बिलासपुर के रहंगी में सीएम कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों में नोकझोंक
Janmashtami Dry Day : 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब बंद, रायपुर में मांस-मटन पर भी रोक, जानिए क्या है वजह
गरियाबंद-कोरबा समेत 6 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट:27 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी..
Major action against Digital Arrest scam in India : WhatsApp ने 9400+ अकाउंट किए बैन
Lightning Deaths in Chhattisgarh : आकाशीय बिजली और करंट से मौतों पर हाई कोर्ट सख्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?