CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Former Deputy Sarpanch Death : मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला पूर्व उपसरपंच का शव

Former Deputy Sarpanch Death : मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला पूर्व उपसरपंच का शव

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share
Former Deputy Sarpanch Death
Former Deputy Sarpanch Death

सीजी भास्कर, 16 जून : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर का शव चारबांधा तालाब के पास स्थित मंदिर परिसर में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला (Former Deputy Sarpanch Death)। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।

Contents
  • सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा शव
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
  • लंबे समय से बीमारी से थे परेशान
  • गांव में शोक, पुलिस कर रही विवेचना

सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार रोज की तरह ग्रामीण सुबह चारबांधा तालाब के आसपास टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर मंदिर परिसर के एक पेड़ पर रस्सी से लटके शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर मृतक की पहचान सेलुद गांव के पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर के रूप में हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल उतई थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

लंबे समय से बीमारी से थे परेशान

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार तारेंद्र बंछोर पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हाल ही में वे अस्पताल से उपचार के बाद घर लौटे थे। बताया जा रहा है कि लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते वे मानसिक तनाव में भी थे।

गांव में शोक, पुलिस कर रही विवेचना

पूर्व उपसरपंच की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी (Former Deputy Sarpanch Death)।

Raigarh Job Fraud Case : खुद को मंत्री का बहनोई बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, 4 लोगों से 22.70 लाख की ठगी; आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेत बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
New Bhilai Development: ‘नवा भिलाई’ के साथ ‘सशक्त वैशाली नगर’ की नींव, बजट से खुले विकास के रास्ते
हार्मोनल इंजेक्शन, सर्जरी से बने किन्नर, घर वालों से IMO ऐप से बात…पहचान छिपा दिल्ली में कैसे रह रहे थे 4 बांग्लादेशी?
चलती सड़क पर गला रेत कर की हत्या… हरिद्वार में सनकी प्रेमी ने दिनदहाड़े ले ली युवती की जान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asus Zenbook
Asus Zenbook :  33 घंटे की बैटरी वाला नया लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू

लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Asus ने अपना…

Highest Railway Station
Highest Railway Station :  चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?

भारत हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐतिहासिक रेलवे…

Tata Iveco Deal
Tata Iveco Deal :  मेलोनी से मिले टाटा चेयरमैन, इवेको के साथ 36 हजार करोड़ की बड़ी डील

टाटा ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी…

US Midterm Elections
US Midterm Elections :  अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका, एलन मस्क की सियासी रणनीति भी नाकाम

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की…

Food Adulteration
Food Adulteration :  बिलासपुर में मिलावट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट

मामलों पर बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?