CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Youth arrested with drug injection : ओडिशा से लाकर बिक्री की तैयारी, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

Youth arrested with drug injection : ओडिशा से लाकर बिक्री की तैयारी, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

By Newsdesk Admin
31/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 31 मई। रायगढ़ जिले में नशीले इंजेक्शनों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लाकर रायगढ़ में बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 98 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। (Youth arrested with drug injection)

Contents
  • NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी रहेगी : Youth arrested with drug injection

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी : Youth arrested with drug injection

मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मरीन ड्राइव स्थित रोजगार कार्यालय के पास एक युवक बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर बिक्री के उद्देश्य से बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष डंडरिया (22) निवासी किरोड़ीमल नगर, आजाद चौक रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक थैले में रखे 98 नग NRX Pentazocine Lactate Injection I.P. (Zoxifix) बरामद किए गए।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इंजेक्शनों को बिक्री के लिए लेकर आया था। इसके बाद पुलिस ने सभी प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त कर लिए। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इंजेक्शन कहां से लाता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी रहेगी : Youth arrested with drug injection

रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। प्रतिबंधित नशीले पदार्थों और इंजेक्शनों की तस्करी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Hareli Tihar 2026 : हरेली तिहार पर CM हाउस में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक
Korba Collector Removal Demand : धरने की जिद पर अड़े ननकीराम कंवर, रायपुर में पुलिस ने बढ़ाई घेराबंदी
Raipur Road Accident : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, चालक गिरफ्तार
Bilaspur Sunday Market Fight 2026: बैग चोरी के शक ने मचाया बवाल, बाजार में दुकानदार-ग्राहक के बीच हाथापाई
Big Breaking : “भूपेश बघेल बौखलाहट में दे रहे उल जुलूल बयान, भिलाईयंस माफ नहीं करेंगे” – रिकेश सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?