CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 18 अगस्त : दुर्ग जिले में सोलर प्लांट (Solar Plant) निर्माण के दौरान काम बंद कराने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की गई है। न्यायालय ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Contents
  • काम बंद कराने की दी धमकी
  • जमीन मालिक को भी धमकाया
  • देर रात आरोपी गिरफ्तार
  • दो दिन की पुलिस रिमांड 

 

यह भी पढ़ें : Food Department Raid : बिलासपुर में 102 किलो बर्फी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

 

काम बंद कराने की दी धमकी

पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त की दोपहर बिसहत यादव समेत अन्य कर्मचारी निर्माण कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अविचल अग्रवाल अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन से मौके पर पहुंचा। आरोप है कि उसने निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिस्टल निकालकर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

 

यह भी पढ़ें : Share Trading Scam : मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

 

जमीन मालिक को भी धमकाया

यह पूरा मामला दुर्ग जिले के जामगांव (आर) थाना क्षेत्र के ग्राम गुढियारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल का है। घटना के दौरान आरोपी ने जमीन मालिक दीपक अग्रवाल को भी धमकी दी। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ वाहन से मौके से फरार हो गया। फायरिंग के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

 

देर रात आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग की सूचना मिलते ही जामगांव (आर) पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सूचना तंत्र और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। देर रात घेराबंदी कर अविचल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली।

 

यह भी पढ़ें : Sankara-Jaitpuri Road : भाजपा पर अड़ंगा डालने का आरोप, बारिश में सड़क खोदकर खराब करने का दावा

 

 

दो दिन की पुलिस रिमांड 

पुलिस ने आरोपी को 17 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस अब आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल के संबंध में भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना में जुटी है। सोलर प्लांट निर्माण (Solar Plant) में काम बंद कराने की धमकी और फायरिंग के इस मामले में आरोपी के साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें :  Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

 

 

 

 

Bhilai Jewellery Theft Case : मंगलसूत्र गलाकर बिस्किट बनाकर बेचने की कर रहे थे साजिश, दो गिरफ्तार
CG 2 New Ministers : छत्तीसगढ़ को मिलेगा जल्द दो नए मंत्री, इन विधायक के नामों पर लगी मुहर!
श्मशान घाट का नहीं हुआ उद्घाटन तो अंतिम संस्कार से रोका, बारिश के बीच टीन शेड पकड़कर बेटे की जलाई गई चिता
​भिलाई : पावर हाउस बस स्टैंड पर मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार, हथियार दिखाकर दी थी धमकी
घासीदास जयंती कार्यक्रम में बवाल, समाज के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों से मारपीट, 4 लोगों को आई चोट, जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kolkata Airport Fire  : ATC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Kolkata Airport Fire  : ATC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

कोलकाता एयरपोर्ट की ATC बिल्डिंग में आग (Kolkata…

Akshat Agrawal Murder
Akshat Agrawal Murder : अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, दो साल की सुनवाई के बाद अदालत का फैसला

Akshat Agrawal Murder मामले में करीब दो साल…

Hockey World Cup 2026 : टूर्नामेंट का दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने इंडिया को 4-2 से हराया
Hockey World Cup 2026 : टूर्नामेंट का दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने इंडिया को 4-2 से हराया

हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत भारतीय टीम (Hockey…

Bhind Road Accident  : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल
Bhind Road Accident  : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल

मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसे…

Shiv Mahapuran Katha
Shiv Mahapuran Katha : शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध रूप से घूम रहीं 7 महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित (Shiv…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?