CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Municipal Corporation : निगम कर्मियों की 25 मांगों पर बनी सहमति, अब हर दो महीने होगी समिति की बैठक

Bhilai Municipal Corporation : निगम कर्मियों की 25 मांगों पर बनी सहमति, अब हर दो महीने होगी समिति की बैठक

By Newsdesk Admin
05/07/2026
Share
Bhilai Municipal Corporation
Bhilai Municipal Corporation

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : भिलाई नगर निगम (Bhilai Municipal Corporation) के अधिकारी-कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ 25 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी, जबकि कुछ प्रस्ताव शासन स्तर पर कार्रवाई के लिए भेजने का निर्णय लिया गया।

बैठक में छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस संघ के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। चर्चा के बाद तय किया गया कि जिन मांगों का निराकरण निगम स्तर पर संभव है, उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, जबकि अन्य मामलों को शासन के समक्ष भेजा जाएगा।

कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए यह भी निर्णय लिया गया कि संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक अब प्रत्येक तीन महीने के बजाय हर दो महीने में आयोजित की जाएगी, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में एलएसजीडी (LSGD) डिप्लोमा उत्तीर्ण 47 कर्मचारियों को दो वेतनवृद्धि का लाभ देने की जानकारी दी गई। वहीं 11 अन्य कर्मचारियों के प्रकरण संचालनालय को भेजे गए हैं। निगम में रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने पर भी सहमति बनी।

डाटा एंट्री ऑपरेटर, लाइनमैन, वाहन चालक सहित तकनीकी कर्मचारियों के लिए चैनल निर्धारण कर पदोन्नति का रास्ता खोलने संबंधी प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) की राशि अब प्रत्येक माह नियमित रूप से उनके खातों में जमा कराने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में यह राशि दो से तीन महीने के अंतराल में जमा हो रही थी।

Durg arson suspect arrested within hours : सीसीटीवी से मिली सफलता, देखिए विडियो
निज सहयोग से विधायक रिकेश के 10 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट को MIC से मंजूरी, राम नगर मुक्तिधाम को वेल डेवलप्ड करने मार्च से शुरू हो जाएगा काम, बिल्डर अजय चौहान ने सम्हाला जिम्मा
इंडियन आर्म्ड फोर्स जवान के खिलाफ भिलाई में डिप्लोमा इंजीनियर पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, 10 लाख की डिमांड, कई बार मारपीट, सात महीने की बच्ची समेत मायके में छोड़ा
Bhilai News : 40 साल बाद फिर मिले क्लासमेट्स, BSP हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-1 के 1984 बैच की एल्यूमिनी मीट में सहपाठियों को देख खिल उठे चेहरे
भिलाई निगम के वार्ड-1 जुनवानी के निर्दलीय पार्षद योगेश साहू का कल रात निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Development
Balodabazar Development : बलौदाबाजार को बड़ी सौगात की तैयारी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की पहल

Balodabazar Development :प्रस्तावित कार्यों को लेकर आगे की…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : बोलेरो से 88 किलो गांजा जब्त, 44 लाख के नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling : पुलिस अब आरोपी से पूछताछ…

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?