सीजी भास्कर, 18 अगस्त : जिस सड़क (Sankara Jaitpuri Road) से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, वही मार्ग बारिश के दिनों में परेशानी और खतरे का रास्ता बन गया है। कहीं सड़क गड्ढों में तब्दील है तो कहीं पटरी की खुदाई के कारण आवाजाही मुश्किल हो रही है। ऐसे में लंबे समय से प्रस्तावित सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें : Congress OBC Department : जनगणना 2027 को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की अहम बैठक
सड़क को लेकर डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने उठाए सवाल
मामला धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में सांकरा से जैतपुरी तक जाने वाले मुख्य मार्ग (Sankara Jaitpuri Road) का है। पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण की घोषणा के बावजूद भाजपा सरकार के आने के बाद काम ठंडे बस्ते में चला गया।
डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के मुताबिक, इस मार्ग से पांच हाईस्कूल और कई ग्राम पंचायतें जुड़ी हैं। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं साइकिल से इसी रास्ते से स्कूल पहुंचते हैं। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है और पूरा मार्ग कीचड़ से सराबोर हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ उनकी आवाजाही भी प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें : AI Cost : AI से काम आसान, लेकिन कंपनियों की बढ़ी लागत, एक कर्मचारी पर 7 लाख तक खर्च
गड्ढों से भरी सड़क, भारी वाहनों का भी दबाव
पूर्व विधायक ने कहा कि सांकरा-जैतपुरी मार्ग (Sankara Jaitpuri Road) काफी संकरा है। इसके बावजूद इस रास्ते से केशकाल, कांकेर और कोंडागांव की ओर जाने वाली बड़ी बसों के साथ मालवाहक वाहन, ऑटो और टैक्सियां भी गुजरती हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
उन्होंने रानीगांव पुल के पास टेड़गी नाला और उमरगांव के पास घठुला पुल की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि बारिश के दौरान रेनकट के कारण सड़क का कटाव बढ़ रहा है। कई जगह पुल और सड़क की स्थिति भी जर्जर है।
यह भी पढ़ें : Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
बारिश में सड़क खोदकर पाइप बिछाने का आरोप
डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने नगरी से सोंढूर मार्ग को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सड़क (Sankara Jaitpuri Road) अभी अच्छी स्थिति में है, उसे भी बारिश के दौरान किनारे से खोदा जा रहा है। ठेकेदार द्वारा जेसीबी से सड़क की पटरी खोदकर पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सड़क की पटरी पहले से ही गीली और नम है। ऐसे में खुदाई के बाद वाहनों के दबाव से सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। सड़क किनारे गीली मिट्टी डंप किए जाने से दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें : GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान
छात्रों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
पूर्व विधायक ने कहा कि बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर चलने में परेशानी होती है। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी रोजाना इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यदि सांकरा से जैतपुरी तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाता है तो सड़क के साथ पुल, रेनकट और सड़क कटाव जैसी समस्याओं का भी समाधान किया जा सकता है। इससे आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Illegal Liquor : रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हुई थी सड़क निर्माण की घोषणा
डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सांकरा से जैतपुरी तक सड़क चौड़ीकरण और नए सड़क निर्माण की घोषणा की गई थी। उनके मुताबिक, सरकार बदलने के बाद इस घोषणा पर आगे काम नहीं हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के करीब ढाई साल के कार्यकाल के बाद भी इस मार्ग के निर्माण पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। यहां तक कि सड़क की जरूरी मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें : College Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में कॉलेज दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका
भाजपा सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप
पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर नगरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल और आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों की जरूरत हैं, लेकिन इन कार्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से अलग हटकर ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। सांकरा-जैतपुरी मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होने से हजारों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को राहत मिल सकती है।
फिलहाल सड़क निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर पूर्व विधायक की ओर से लगाए गए आरोपों के बीच स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर है कि संबंधित विभाग इस मार्ग की स्थिति सुधारने और प्रस्तावित निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए कब कदम उठाता है।
यह भी पढ़ें : Raipur Tiranga Photo Controversy : तिरंगे की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस नेता पर FIR




