सीजी भास्कर, 17 अगस्त। रायपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तिरंगा फहराते हुए तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े नेता अरुण साहू के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। (Raipur Tiranga Photo Controversy)
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। शिकायत के मुताबिक, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नितिन नबीन ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया था। आरोप है कि इसी दौरान ली गई तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिससे लोगों के बीच भ्रामक संदेश जाने की आशंका जताई गई।
यह भी पढ़ें : वाट्सऐप हैक किया, फोटो के साथ छेड़छाड़…फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल; बरेली की महिला ने बताई आपबीती

शिकायत के बाद पोस्ट हटाई गई : Raipur Tiranga Photo Controversy
शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य दस्तावेज सौंपे हैं। शिकायत में कहा गया है कि पोस्ट बाद में हटा दी गई, लेकिन इससे पहले वह सोशल मीडिया पर प्रसारित हो चुकी थी। नितिन नबीन ने भी तिरंगा फहराने की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।
यह भी पढ़ें : Telegram Ban Before NEET Re-Exam 2026 : मैसेज एडिटिंग फीचर बना कार्रवाई की बड़ी वजह
राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत केस
पुलिस ने अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 0429/2026 दर्ज की है। मामले में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और तस्वीर में की गई कथित छेड़छाड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
बीजेपी ने मामले को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या भ्रामक सामग्री के प्रसार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : WhatsApp Feature : अब पढ़ते ही गायब हो जाएगा मैसेज, व्हाट्सऐप ला रहा है बड़ा गोपनीयता फीचर



