CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राहुल गांधी को वियतनाम से इतना प्यार क्यों…बीजेपी ने विदेश यात्रा पर फिर उठाए सवाल

राहुल गांधी को वियतनाम से इतना प्यार क्यों…बीजेपी ने विदेश यात्रा पर फिर उठाए सवाल

By Newsdesk Admin
16/03/2025
Share

सीजी भास्कर 16 मार्च बीजेपी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं. पार्टी का कहना है कि अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली से ज्यादा राहुल वियतनाम में क्यों समय बिता रहे हैं. पार्टी ने कहा कि दक्षिण पूर्वी एशियाई देश के प्रति असाधारण लगाव के बारे में कांग्रेस नेता को स्पष्टीकरण देना चाहिए.बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी कहां हैं? मैंने सुना है कि वो वियतनाम गए हैं. उन्होंने कहा कि गांधी नए साल के दौरान भी दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में थे, जहां उन्होंने करीब 22 दिन बिताए थे.

नेता ने कहा कि इतने दिन तो वो अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली में भी नहीं बिताते हैं.क्या वजह है कि राहुल वियतनाम की इतनी यात्रा कर रहे’पूर्व मंत्री ने कहा कि क्या वजह है कि राहुल वियतनाम की इतनी यात्रा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उन्हें भारत में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को वियतनाम के प्रति अपने असाधारण लगाव के बारे में बताना चाहिए. उस देश की उनकी यात्राओं की आवृत्ति बहुत ही उत्सुकता पैदा करने वाली है.पहले भी राहुल की विदेश यात्रा पर बीजेपी ने उठाए सवालहालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब बीजेपी ने राहुल की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए हैं.

इससे पहले भी पार्टी विदेश यात्राओं को लेकर उन पर हमलावर रही है. पार्टी उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में पेश करने की कोशिश करती है जिसकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है. बीजेपी राहुल को राजनीति के लिए अयोग्य बताने की कोशिश करती है.बीजेपी के सवाल पर कांग्रेस का जवाबवहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर राहुल गांधी के निजी दौरे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि एक व्यक्ति के तौर पर उन्हें विदेश यात्रा करने का अधिकार है.

इसको लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए.इससे पहले बीते साल 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह के निधन के बाद राहुल ने वियतनाम यात्रा की थी जिसकी बीजेपी ने आलोचना की थी. पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा था कि जब देश सिंह के निधन पर शोक मना रहा था, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम गए हुए थे.

लकड़ी समझ कर पास पहुंचे तो निकला 10 फीट का 4 क्विंटल वजनी विशाल मगरमच्छ
चाची ही बन गई हमसफर..! भतीजे से की शादी तो पति बोला- 6 दिन पहले ही मेरे साथ…
पंजाब में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान – 1 मई से….…’, AAP कार्यकर्ताओं को दिलाई ये शपथ
Reliance Russian Oil Deal: अमेरिकी दबाव के बाद बदली रणनीति, रिलायंस ने फिर खोला रूस से सस्ते तेल का रास्ता
SIR Controversy: विपक्षी सीएम बोले, लेकिन पिनराई विजयन की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anand Kukreja Extortion Case : 25 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस महकमे पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड
Anand Kukreja Extortion Case : 25 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस महकमे पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

आनंद कुकरेजा रंगदारी मामले ( Anand Kukreja Extortion…

Chhattisgarh Weather Alert : तूफान अकवान का असर! 20-21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Chhattisgarh Weather Alert : तूफान अकवान का असर! 20-21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान…

Ramen Deka Retirement : राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान, 2029 में सार्वजनिक जीवन से ले लेंगे संन्यास
Ramen Deka Retirement : राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान, 2029 में सार्वजनिक जीवन से ले लेंगे संन्यास

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका (Ramen Deka Retirement)…

Sarangarh Dhan Jabti : धान खरीदी के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिलाईगढ़ और सालर में 2,798 कट्टा धान जब्त
Sarangarh Dhan Jabti : धान खरीदी के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिलाईगढ़ और सालर में 2,798 कट्टा धान जब्त

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (Chhattisgarh…

Gariaband Leopard News : सड़क पर अचानक सामने आया तेंदुआ, राहगीरों ने रोकी गाड़ियां, वीडियो वायरल
Gariaband Leopard News : सड़क पर अचानक सामने आया तेंदुआ, राहगीरों ने रोकी गाड़ियां, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मैनपुर-कुल्हाड़ीघाट मुख्य मार्ग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?