सीजी भास्कर, रायपुर, 18 नवंबर 2026। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की कथित रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस विभाग के एक और कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। नारायणपुर में पदस्थ निरीक्षक विनीत दुबे को बस्तर रेंज के आईजी बद्री नारायण मीणा ने निलंबित कर दिया है। आनंद कुकरेजा रंगदारी मामले ( Anand Kukreja Extortion Case) में यह कार्रवाई उस आशंका के बाद हुई है, जिसमें फरार आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश से पहले ही गोपनीय जानकारी लीक होने की बात सामने आई थी।
रायपुर पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट पर कार्रवाई
निरीक्षक विनीत दुबे के निलंबन की कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। दरअसल, इस मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश देने की योजना बनाई थी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से निकल गया। इसके बाद पुलिस की गोपनीय कार्रवाई की जानकारी लीक होने की आशंका जताई गई।
यह भी पढ़ें : Ramen Deka Retirement : राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान, 2029 में सार्वजनिक जीवन से ले लेंगे संन्यास
विभागीय जांच में आचरण संदिग्ध
गोपनीय जानकारी लीक होने की आशंका के बाद मामले में विभागीय जांच शुरू की गई थी। पुलिस मुख्यालय के आदेश में निरीक्षक विनीत दुबे का आचरण संदिग्ध और विभागीय मर्यादा के विपरीत पाए जाने का उल्लेख किया गया है। इसी आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Dhan Jabti : धान खरीदी के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिलाईगढ़ और सालर में 2,798 कट्टा धान जब्त
दो आरक्षक भी हो चुके हैं सस्पेंड
इससे पहले गोपनीय जानकारी लीक होने के संदेह में ACCU में पदस्थ दो आरक्षकों शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को भी निलंबित किया जा चुका है। इस तरह आनंद कुकरेजा फिरौती मामला अब पुलिस विभाग के भीतर कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : Gariaband Leopard News : सड़क पर अचानक सामने आया तेंदुआ, राहगीरों ने रोकी गाड़ियां, वीडियो वायरल
शोएब ढेबर की तलाश जारी
कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की कथित रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की तलाश अब भी जारी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। दबिश से पहले सूचना लीक होने के संदेह में अब तक तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है।



