CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ACB की बड़ी कार्रवाई : रायपुर में विभागीय जांच सुलझाने ज्वाइंट डायरेक्टर ने मांगे एक लाख रूपये, लेते ही फंसे चंगुल में, पटवारी और RI भी पकड़े गए

ACB की बड़ी कार्रवाई : रायपुर में विभागीय जांच सुलझाने ज्वाइंट डायरेक्टर ने मांगे एक लाख रूपये, लेते ही फंसे चंगुल में, पटवारी और RI भी पकड़े गए

By Newsdesk Admin
20/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मछली पालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी इंद्रावती भवन में उनके दफ्तर से की गई। इसी के साथ ACB ने एक और कार्रवाई में पटवारी और RI को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि मछली पालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिंह 1 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे, इसी दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। ज्वाइंट डायरेक्टर को इंद्रावती भवन की चौथी मंजिल से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में एसीबी की टीम में करीब 15 अधिकारी शामिल थे। जानकारी मिली है कि ज्वाइंट डायरेक्टर ने जांजगीर के सब-इंजीनियर से रिश्वत की मांग की थी। कुल दो लाख रुपये की रिश्वत में से एक लाख रुपये की पहली किश्त पहले ही ली जा चुकी थी और आज एक लाख रुपये की दूसरी किश्त लेते हुए अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद मंत्रालय में हड़कंप मच गया। बिलासपुर सरकंडा में रहने वाले प्रार्थी नरेन्द्र श्रीवास ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की थी कि वह कार्यालय सहायक संचालक मछली पालन विभाग जांजगीर-चाम्पा में उप अभियंता के पद पर पदस्थ हैं। उनके लंबित विभागीय कार्य के लिए संयुक्त संचालक (मछली पालन) देव कुमार सिंह ने 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की है।

आज ही ACB ने एक और कार्रवाई में पटवारी और RI को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। कोरबा के पीड़ित संजय दिवाकर ने ACB बिलासपुर में शिकायत की थी कि उसके द्वारा ग्राम जमनीपाली में भूमि खरीदने के लिये भूमिस्वामी शत्रुघन राव से सौदा तय हुआ था। जिसकी रजिस्ट्री पूर्व सीमांकन के लिए उसने आवेदन किया। अगली कार्यवाही के लिए प्रार्थी ने राजस्व निरीक्षक जमनीपाली अश्वनी राठौर से मुलाकात की। राजस्व निरीक्षक ने संपूर्ण कार्यवाही के लिए 15 हजार रिश्वत की मांग की। राजस्व निरीक्षक ने पटवारी जमनीपाली धीरेन्द्र लाटा को पैसे देकर सीमांकन की अगली कार्यवाही करने के लिये कहा। शिकायत सत्यापन दौरान पटवारी धीरेन्द्र लाटा ने मोलभाव कर 13 हजार रुपये में सौदा तय कर प्रार्थी से 5 हजार रुपये ले लिये। सत्यापन के बाद आज ट्रेप आयोजित कर आरोपी पटवारी धीरेन्द्र लाटा और राजस्व निरीक्षक अश्वनी राठौर को 8 रूपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

पत्रकार को कुल्हाड़ी से काटा, सेप्टिक टैंक में लाश डालकर कर दी ढलाई, सीएम ने जताया दु:ख, बीजापुर में निकली मुकेश की अंतिम यात्रा
Bhilai Breaking : भिलाई में देर रात पत्नी पर बसुले से जानलेवा हमला, सास की चीख सुन बहू बचाने गई तो ससुर ने कहा – “हट नहीं तो‌ जान से मार दूंगा”
PDS Kerosene Distribution : अप्रैल महीने के लिए केरोसिन का कोटा जारी, राशनकार्डधारियों को मिलेगा 528 किलोलीटर ईंधन
घर पर कोई नहीं है फांसी लगा…’ युवती ने युवक को खुदकुशी के लिए उकसाया, केस दर्ज
Waterlogging Crop Damage : 100 एकड़ फसल जलमग्न, खेत बने तालाब, परेशान किसानों ने प्रशासन से लगाई राहत की गुहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?